पीएम मोदी की रैली के बाद भाजपा प्रत्याशियों का जोश- जीत का विश्वास
सारांश
मुख्य बातें
पश्चिम मेदिनीपुर, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल चुनाव के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बंगाल में कई रैलियों और चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने पश्चिम मेदिनीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
पीएम मोदी की रैली से यहां के भाजपा प्रत्याशी पूर्णतः उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री की इस रैली का सीधा फायदा उन्हें वोटिंग के दिन मिलेगा। न केवल मेदिनीपुर, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में इस बार बदलाव होगा।
भाजपा के उम्मीदवार शंकर कुमार ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मेदिनीपुर विद्यासागर और खुदीराम बोस की भूमि है। पीएम मोदी के दौरे से यहां के लोगों में जबरदस्त उत्साह आया है। प्रधानमंत्री और जनता के बीच का यह मजबूत संबंध हमारी जीत को सुनिश्चित करता है। जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गली-गली में भाजपा के पक्ष में माहौल है, इसलिए हमारी जीत निश्चित है।
भाजपा उम्मीदवार रमा प्रसाद गिरि ने कहा कि मेदिनीपुर का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को नकार दिया है। घुसपैठियों को वापस जाना होगा।
भाजपा उम्मीदवार भद्रा हेमरम ने कहा कि हम पश्चिम मेदिनीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत करेंगे। कुल 12 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर हम मोदी के हाथों को और मजबूत करेंगे।
उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि यह पीएम मोदी की गारंटी है। केंद्र सरकार ने जो भी तय किया है, हम उसे पूरा करेंगे। पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने बहुत काम किया है, और जो भी बाकी है, वह अब पूरा किया जाएगा। पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। बंगाल की जनता को पीएम मोदी पर विश्वास है।
भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी ने उनका अपमान केवल इसलिए किया है, क्योंकि वह आदिवासी समुदाय से हैं। यह सिर्फ आदिवासी समुदाय की बात नहीं है, बल्कि वह भारत की पहली नागरिक हैं। एक महिला के तौर पर यह महिला सशक्तिकरण का भी अपमान है। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।