क्या राष्ट्रपति मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई दी?

Click to start listening
क्या राष्ट्रपति मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई दी?

सारांश

हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनके संदेश में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति की प्रशंसा की गई है। जानें क्या कहा राष्ट्रपति ने और अन्य प्रमुख नेताओं का संदेश क्या है।

Key Takeaways

  • हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस २५ जनवरी को मनाया जाता है।
  • राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों के लिए स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
  • प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति की प्रशंसा की गई।

नई दिल्ली, २५ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश में रविवार को गर्व और उत्साह के साथ प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से लिखा, "हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। आध्यात्मिक परंपराओं के कारण देवभूमि और शौर्य परंपरा के कारण वीरभूमि कही जाने वाली हिमाचल की धरती पर प्रकृति का असीम वरदान है जो इस राज्य के प्रति अद्भुत आकर्षण उत्पन्न करता है। मुझे विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश के कर्मठ निवासी राष्ट्र निर्माण तथा देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। मैं राज्य के सभी लोगों के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रकृति और संस्कृति की संगमस्थली हिमाचल प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। अपनी अद्भुत प्रतिभा और पराक्रम से वे सदैव मां भारती की सेवा करते आए हैं। मैं उनके सुनहरे भविष्य के साथ-साथ इस देवभूमि की समृद्धि की कामना करता हूं।"

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, "देव-भूमि’ हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के समस्त वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिमालय की गोद में बसा यह प्रदेश समृद्ध प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, सांस्कृतिक विविधता, अतिथि-भाव से परिपूर्ण जनमानस और गौरवशाली धार्मिक परंपराओं के लिए विश्वभर में विख्यात है। कामना है कि देवभूमि निरंतर प्रगति, समृद्धि और संतुलित विकास के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रदेशवासी सुख, स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ हिमाचल की गौरवशाली पहचान को और सुदृढ़ करें।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लिखा, "अतुल्य प्राकृतिक सौंदर्य और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर समस्त हिमाचलवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और उन्नति की दिशा में आगे बढ़ता रहे।"

Point of View

बल्कि यह देश की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य की मान्यता भी है। नेताओं के संदेशों में प्रदेशवासियों के प्रति शुभकामनाएं और भविष्य की आशा का भाव दिखाई देता है।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस हर वर्ष २५ जनवरी को मनाया जाता है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या संदेश दिया?
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Nation Press