26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रचना यादव हत्या मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना उचित है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रचना यादव हत्या मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना उचित है?

सारांश

दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने रचना यादव की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। घटना के दिन बीतने के बावजूद आरोपी फरार हैं। सौरभ भारद्वाज ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या पुलिस के पास कोई ठोस कदम नहीं है?

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
रचना यादव की हत्या के बाद आरोपी अभी भी फरार हैं।
सौरभ भारद्वाज ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस ने रचना यादव को सुरक्षा नहीं दी थी।
बेटियों ने न्याय की गुहार लगाई है।

नई दिल्ली, 15 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी (आप) नेत्री रचना यादव की दिनदहाड़े हत्या के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना के कई दिन बाद भी हत्यारे खुलेआम फरार हैं।

इस मामले में ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के लिए समय मांगा है, लेकिन उन्हें अब तक समय नहीं दिया गया है।

उन्होंने बताया कि रचना यादव की हत्या शालीमार बाग इलाके में उनके घर के बाहर दिनदहाड़े की गई। आश्चर्य की बात यह है कि घटना स्थल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास से मात्र 400 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई अब तक नाकाफी रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इतनी संवेदनशील जगह पर हुई घटना के बाद अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, तो यह दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।

‘आप’ नेता ने बताया कि रचना यादव अपने पति की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थीं। दो साल पहले उनके पति का हत्या कर दी गई थी और उसी मामले में गवाही देने से रोकने के लिए रचना यादव पर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके थे। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी। अंततः हमलावरों ने अपने इरादों में सफलता प्राप्त कर ली और रचना यादव की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि इस दोहरे हत्याकांड ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को रचना यादव की दोनों बेटियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में दोनों बेटियां हाथ जोड़कर न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले पिता और अब मां की हत्या ने इन मासूम बच्चियों का जीवन बर्बाद कर दिया है, लेकिन अब तक उन्हें न्याय की कोई ठोस उम्मीद नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रचना यादव की शोक सभा के दौरान भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचीं।

सौरभ भारद्वाज के अनुसार, यह घटना दर्शाती है कि भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था के प्रति कितनी गंभीर है। ‘आप’ ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष और तेज़ जांच की मांग की है, दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि सरकार और पुलिस दोनों ही इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते हैं जब ऐसे जघन्य अपराध में आरोपी खुलेआम घूमते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रचना यादव की हत्या कब हुई?
उनकी हत्या 15 जनवरी को हुई थी।
दिल्ली पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
अब तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।
सौरभ भारद्वाज ने क्या मांग की है?
उन्होंने न्याय की मांग और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
क्या मुख्यमंत्री ने शोक सभा में भाग लिया?
नहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शोक सभा में नहीं पहुंचीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले