9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राघव चड्ढा की एटीएम की भूमिका समाप्त: रवनीत सिंह बिट्टू का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राघव चड्ढा की एटीएम की भूमिका समाप्त: रवनीत सिंह बिट्टू का बयान

सारांश

लुधियाना में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राघव चड्ढा को एटीएम की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चड्ढा की भूमिका अब खत्म हो गई है और केजरीवाल का सीधा संपर्क है।

मुख्य बातें

राघव चड्ढा की एटीएम के रूप में भूमिका समाप्त हुई।
बिट्टू ने केजरीवाल पर कटाक्ष किया है।
भविष्य में चड्ढा की राजनीति पर संदेह है।

लुधियाना, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटा दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राघव चड्ढा की भूमिका एक एटीएम के रूप में अब समाप्त हो गई है।

मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने कहा कि राघव चड्ढा की पंजाब से पैसे इकट्ठा करने की क्षमता अब खत्म हो गई है और अब केजरीवाल का सीधा संपर्क है।

उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के लिए एक 'एटीएम' के समान कार्य करते थे, लेकिन अब केजरीवाल ने एटीएम के बजाय एक बैंक ढूंढ लिया है।

बिट्टू ने कहा कि उन्होंने राघव चड्ढा को पहले ही चेतावनी दी थी।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस दिन सीएम मान केजरीवाल और उनकी टीम की बात सुनना बंद कर देंगे, उनका हाल भी कुछ ऐसा ही होगा।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब के किसी व्यक्ति को सांसद बनाने के बजाय ऐसे व्यक्ति को चुना जो पंजाब का नहीं है, इसलिए यह होना ही था।

राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बिट्टू ने कहा कि राघव चड्ढा पहले राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करेंगे और फिर तय करेंगे कि उन्हें राजनीति में रहना है या कोई और विकल्प चुनना है।

राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्हें खामोश करवाया जा रहा है, लेकिन वह आम आदमी के मुद्दों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

चड्ढा ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाया है, जैसे एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे स्विग्गी और जोमैटो के डिलीवरी कर्मचारियों की समस्याएं। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में आ रही दिक्कतें और टोल प्लाजा पर आम लोगों की परेशानियों पर भी उन्होंने ध्यान दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस बात का संकेत है कि पार्टी में नेतृत्व और वित्तीय प्रबंधन में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राघव चड्ढा को किस पद से हटाया गया?
राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया गया है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने राघव चड्ढा के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा की एटीएम जैसी भूमिका अब खत्म हो गई है।
राघव चड्ढा की भविष्य की राजनीति के बारे में क्या कहा गया?
रवनीत बिट्टू ने कहा कि चड्ढा पहले राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करेंगे और फिर अपने राजनीतिक भविष्य पर विचार करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले