3 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई नन्हीं परी? शादी की चौथी सालगिरह पर मिली बड़ी खुशखबरी!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई नन्हीं परी? शादी की चौथी सालगिरह पर मिली बड़ी खुशखबरी!

सारांश

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की चौथी सालगिरह पर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। इस खूबसूरत कपल ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। जानें इस खुशखबरी के बारे में और कैसे बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई।

मुख्य बातें

राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है।
शादी की चौथी सालगिरह पर मिली यह खुशखबरी है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को बधाई दी है।
बॉलीवुड सितारों ने भी कपल को बधाई दी है।
यह बेबी गर्ल कपल के लिए एक नया अध्याय है।

नई दिल्ली, १५ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर एक नन्हीं परी का स्वागत हुआ है।

पत्रलेखा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सुबह-सुबह, राजकुमार राव ने इस अच्छी खबर को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया। फैंस इस खूबसूरत कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्टर में एक बेबी यूनिकॉर्न बना है और उस पर लिखा है, "आज हम खुद को चांद से भी परे महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आशीर्वाद के रूप में हमारे घर बेबी गर्ल आई है।" उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।"

आपको बता दें कि १५ नवंबर २०२१ को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने ११ साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आई थीं। अब, चार साल बाद शादी की सालगिरह पर उनके घर में एक बड़ी खुशी आई है।

इस खबर के सामने आने पर बॉलीवुड के सितारों ने भी इस कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपका गर्ल क्लब में स्वागत है दोस्तों।" वरुण भी बेबी गर्ल के पिता हैं।

एक्टर अली फजल ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "ओह गॉड, ये सुनकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई।" अन्य यूजर्स भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा भी बेबी गर्ल के माता-पिता हैं।

इससे पहले, ९ जुलाई को इस कपल ने पहली बार सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था, "बेबी ऑन द वे।" तभी से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार कपल के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह एक सुखद समाचार है जो न केवल राजकुमार राव और पत्रलेखा के लिए, बल्कि उनके फैंस और बॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी एक खुशी का अवसर है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जो परिवार के बंधनों को और मजबूत करता है।
RashtraPress
3 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कब शादी की थी?
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने १५ नवंबर २०२१ को चंडीगढ़ में शादी की थी।
राजकुमार राव की पत्नी का नाम क्या है?
राजकुमार राव की पत्नी का नाम पत्रलेखा है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर कब बेबी का जन्म हुआ?
राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर १५ नवंबर २०२३ को बेबी का जन्म हुआ।
बॉलीवुड सितारों ने कपल को क्या कहा?
बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाई दी और खुशी का इजहार किया।
राजकुमार राव ने इस खुशखबरी को कैसे साझा किया?
राजकुमार राव ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साझा किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले