26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम बताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम बताया?

सारांश

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम बताया, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानें इस खूबसूरत पल के बारे में।

मुख्य बातें

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है।
इस जोड़ी ने अपने फैंस के साथ अपने जीवन के खास लम्हों को साझा किया।
राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात 2014 में हुई थी।

मुंबई, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के चर्चित जोड़े राजकुमार राव और पत्रलेखा ने रविवार को अपने जीवन के एक अनमोल क्षण को अपने प्रशंसकों और समर्थकों के साथ साझा किया है। लगभग दो महीने पहले इस जोड़ी ने अपनी बेटी का स्वागत किया था और अब उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम पार्वती पॉल राव का खुलासा किया है।

राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हाथ जोड़कर और पूरे दिल से हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव का आपसे परिचय कराते हैं।'

उन्होंने एक प्यारी तस्वीर भी साझा की, जिसमें राजकुमार और पत्रलेखा अपनी बेटी का हाथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और प्रशंसकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेत्री अहाना कुमरा ने लिखा, 'बधाई हो राजकुमार और पत्रलेखा, और छोटी पार्वती का स्वागत है।'

वहीं भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना जैसे सितारों ने रेड हार्ट इमोजी के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की।

राजकुमार ने पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखा था और पहली नजर में ही उन्हें पसंद कर लिया था। इसके बाद उनकी मुलाकात 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सिटी लाइट्स' के सेट पर हुई। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। कुछ समय डेटिंग करने के बाद, राजकुमार ने अक्टूबर, 2021 में पत्रलेखा को प्रपोज किया और नवंबर, 2021 में उन्होंने शादी कर ली। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।

शादी के बाद, 15 नवंबर, 2025 को राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम बेहद खुश हैं कि भगवान ने हमें बेटी के रूप में आशीर्वाद दिया है। यह खुशी हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर मिली।'

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक खुशहाल परिवार के उदाहरण के रूप में भी उभरता है। ऐसे सुखद क्षणों को साझा करना समाज में सकारात्मकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है?
उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा कब मिले थे?
वे पहली बार 2014 में फिल्म 'सिटी लाइट्स' के सेट पर मिले थे।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी कब हुई थी?
उनकी शादी नवंबर 2021 में हुई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले