राजपाल यादव ने जेल के अनुभव को साझा किया, कहा- कोई कड़वाहट नहीं
सारांश
Key Takeaways
- राजपाल यादव ने 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताए।
- कोरियोग्राफर फराह खान के साथ उनके करियर के अनुभव।
- राजपाल ने कहा कि वह हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं।
- फराह ने राजपाल की मुस्कान के पीछे की मजबूती की तारीफ की।
- मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।
मुंबई, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चेक बाउंस के मामले में राजपाल यादव ने 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताए, जिससे उनके सभी प्रशंसकों के लिए यह एक दुखद अनुभव था।
अभिनेता पर करोड़ों रुपये वापस न करने का आरोप है और मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है। अब अभिनेता ने पहली बार जेल जाने और बाहर आने के अपने अनुभव को साझा किया है और कहा कि वह जीवन की हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हाल ही में, कोरियोग्राफर फराह खान ने राजपाल यादव के साथ अपने शो की शूटिंग की। इस दौरान दोनों ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद किया।
राजपाल ने बताया कि फिल्म 'मस्त' में उन्हें फराह खान ने पहली बार डांस सिखाया था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। अभिनेता ने कहा कि जिसे फराह खान डांट देती हैं, वह सिनेमा का सुपरस्टार बनकर उभरता है।
इस बीच, फराह ने राजपाल से जेल जाने के अनुभव के बारे में पूछा, जिस पर वह थोड़े इमोशनल हो गए। कोरियोग्राफर ने पूछा कि क्या इस घटना के बाद उन्हें लगा कि फैंस उनके प्रति कैसे हैं और क्या लोगों की नजरों में बदलाव आया है। इस पर राजपाल यादव पहले तो मुस्कुराते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आता है। उन्होंने कहा, "जब मैं मुंबई आया था तब एक खिड़की मिली थी और अब 26 साल बाद मेरे पास कई खिड़कियां हैं। वहां फैंस की नहीं, बल्कि एक सिस्टम और अनुशासन से काम हो रहा था।" इस घटना के बाद कड़वाहट के सवाल पर अभिनेता ने कहा, "नहीं, मैं हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार हूं।"
फराह इस पर कहती हैं कि यही वजह है कि राजपाल यादव हमेशा मुस्कराते रहते हैं, वह अंदर से बहुत मजबूत हैं।
ज्ञात हो कि राजपाल यादव के मामले पर अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एक निश्चित राशि तय करने की बात की थी, लेकिन दोनों पक्ष सहमत नहीं हुए। अब अदालत अगली तारीख पर फैसला सुनाएगी।