दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के खिलाफ चेक बाउंस मामले का फैसला सुरक्षित रखा

Click to start listening
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के खिलाफ चेक बाउंस मामले का फैसला सुरक्षित रखा

सारांश

राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। जानिए इस मामले का पूरा सच और अभिनेता की स्थिति।

Key Takeaways

  • राजपाल यादव के खिलाफ चेक बाउंस मामला चल रहा है।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।
  • अभिनेता का कहना है कि वे कोर्ट के निर्णय का सम्मान करेंगे।
  • मामला कई वर्षों से चल रहा है।
  • अभिनेता को 18-20 करोड़ का नुकसान हुआ है।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय कौशल के लिए मशहूर राजपाल यादव की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

चेक बाउंस मामले में फंसे इस अभिनेता के लिए अब सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह निर्णय अगली तारीख को सुनाया जाएगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के खिलाफ दायर चेक बाउंस मामले की सुनवाई पूरी कर ली है। कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी समझौता नहीं हो सका।

अभिनेता का कहना है कि वह कोर्ट के हर निर्णय का सम्मान करेंगे। इस मामले में राजपाल यादव के वकील एडवोकेट भास्कर उपाध्याय ने कहा है कि हमने कोर्ट के सामने अपनी सभी बातें रखी हैं और कोर्ट ने हमारे पक्ष को सुना है। यह मामला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। राजपाल यादव कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और हर निर्णय मानने के लिए तैयार हैं।

वकील ने यह भी कहा कि अभिनेता का मामला कई वर्षों से एकतरफा चला आ रहा है और उनसे लगातार पैसे मांगे गए हैं। राजपाल यादव को भी 18-20 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसके लिए कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कोर्ट ने हमारे पक्ष को सुना है।

शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट्स के वकील एडवोकेट अवनीत सिंह सिक्का ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कोर्ट के सामने हमने भी अपना पक्ष रखा और राजपाल यादव वर्चुअली पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि अगर पैसे दे दिए जाएं तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर जेल जाना होगा। एक घंटे की चर्चा के बाद एक राशि तय की गई, लेकिन राजपाल यादव उसे भी मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मैं पहले ही जेल जा चुका हूं, तो देखते हैं आगे क्या होता है। अभिनेता किसी भी फैसले को मानने के लिए सहमत नहीं हैं।"

Point of View

यह स्पष्ट है कि राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला न केवल उनके लिए बल्कि सिनेमा उद्योग के लिए भी चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में न्याय का होना आवश्यक है, और अदालत की प्रक्रिया से उम्मीद है कि सभी पक्षों को न्याय मिलेगा।
NationPress
02/04/2026

Frequently Asked Questions

राजपाल यादव के खिलाफ चेक बाउंस मामला क्या है?
यह मामला तब शुरू हुआ जब राजपाल यादव पर एक चेक बाउंस करने का आरोप लगाया गया।
दिल्ली हाईकोर्ट का क्या निर्णय आया?
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
राजपाल यादव का क्या कहना है?
राजपाल यादव का कहना है कि वे कोर्ट के सभी निर्णयों का सम्मान करेंगे।
क्या राजपाल यादव को जेल जाना पड़ सकता है?
अगर वे पैसे नहीं देते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
इस मामले में अगला कदम क्या होगा?
अगली सुनवाई में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
Nation Press