3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रांची में कड़ाके की ठंड के चलते २७ से ३१ दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रांची में कड़ाके की ठंड के चलते २७ से ३१ दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी?

सारांश

रांची में बढ़ती ठंड और शीतलहरी के कारण प्रशासन ने २७ से ३१ दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जानिए इस आदेश की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

रांची में २७ से ३१ दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी होगी।
यह आदेश बच्चों की सुरक्षा ध्यान में रखकर लिया गया है।
सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन करना अनिवार्य है।

रांची, २६ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड में ठंड और शीतलहरी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में जिले को येलो जोन में रखते हुए भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है।

इसी संदर्भ में, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से १२वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन २७ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-१६३ के तहत जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं आयोजित होनी हैं, तो विद्यालय अपने विवेक के अनुसार परीक्षाओं का संचालन कर सकते हैं।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की स्थिति को देखते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच जिला प्रशासन का यह कदम छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। फिलहाल, ३१ दिसंबर तक स्कूलों में नियमित कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि परीक्षाओं को लेकर निर्णय विद्यालय स्तर पर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्कूलों में छुट्टी कब तक रहेगी?
स्कूलों में छुट्टी २७ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक रहेगी।
क्या परीक्षाएं इस दौरान भी होंगी?
हाँ, विद्यालय अपने विवेक के अनुसार परीक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले