30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या समर्थ जुरेल और आकृति नेगी का नया गाना 'है कहां का इरादा' रिलीज हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या समर्थ जुरेल और आकृति नेगी का नया गाना 'है कहां का इरादा' रिलीज हुआ?

सारांश

समर्थ जुरेल और आकृति नेगी का नया गाना 'है कहां का इरादा' रिलीज हो गया है। इस गाने में टूटे सपनों और अनकहे इरादों की कहानी है, जिसे सलमान अली ने मधुर आवाज में गाया है। जानें इस गाने की खास बातें और दोनों कलाकारों की हालिया उपलब्धियों के बारे में।

मुख्य बातें

समर्थ जुरेल और आकृति नेगी का नया म्यूजिकल वीडियो है 'है कहां का इरादा' गाने को सलमान अली ने गाया है गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं गाना टूटे सपनों की कहानी को दर्शाता है गाने को टीसीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है

मुंबई, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। टेलीविजन अभिनेता समर्थ जुरेल और प्रसिद्ध इंफ्लूएंसर आकृति नेगी का नया म्यूजिकल वीडियो 'है कहां का इरादा' बुधवार को दर्शकों के बीच आया।

निर्माताओं ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक छोटी क्लिप साझा करते हुए लिखा, "जो था और जो हो सकता था, उसके बीच फंसा हुआ दिला। 'है कहां का इरादा'"।

इस गाने को मशहूर प्लेबैक सिंगर सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है और इसे टीसीरीज के बैनर तले जारी किया गया है।

गाने में टूटे सपनों और अनकहे इरादों की दिलचस्प कहानी प्रस्तुत की गई है। वीडियो में समर्थ एक टूटे दिल वाले प्रेमी के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनकी आंखों में दर्द और चेहरे पर उदासी झलकती है। आकृति की गरिमामयी प्रदर्शन ने गाने को और भी भावुक बना दिया है।

कहानी में दिखाया गया है कि समर्थ एक फोटोग्राफर हैं, जिन्हें अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी में फोटोग्राफी करने का काम सौंपा गया है।

जहां तक समर्थ का सवाल है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिकों से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान 'बिग बॉस 17' से मिली। इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।

उनकी एंट्री से शो में हलचल मच गई थी। शो में पहले से उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय और ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार मौजूद थे। समर्थ की एंट्री ने शो में एक नया मोड़ ला दिया था।

हाल ही में समर्थ की वेब सीरीज 'दूरियां' भी रिलीज हुई थी, जिसमें ईशा सिंह, रणदीप राय और कावेरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वहीं, आकृति हाल ही में अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए गए शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। उन्हें एमटीवी रोडीज (2023) से पहचान मिली और 2024 में उन्होंने 'स्पिल्टिसविला' के 15वें सीजन की विजेता बनकर अपनी छाप छोड़ी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों को जोड़ता है। यह गाना न केवल संगीत प्रेमियों के लिए, बल्कि उन सभी के लिए है जो प्यार और रिश्तों के पेचीदगियों को समझते हैं। यह गाना उनके लिए एक नया अनुभव लाएगा।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाने को किसने गाया है?
गाने को सलमान अली ने गाया है।
गाने के बोल किसने लिखे हैं?
गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं।
गाने का संगीत किसने तैयार किया है?
गाने का संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है।
गाने को किस बैनर तले रिलीज किया गया है?
गाने को टीसीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले