संजय दत्त का नया धमाका: ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
संजय दत्त का नया धमाका: ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

सारांश

संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म आरएसएस के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित है। जानें इस फिल्म की खास बातें और रिलीज की तारीख।

मुख्य बातें

आखिरी सवाल का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ।
फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।
निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग का है।
फिल्म में आरएसएस का इतिहास दर्शाया जाएगा।
संजय दत्त के साथ कई अन्य कलाकार भी हैं।

मुंबई, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता संजय दत्त वर्तमान में आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाइ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2’ में एसपी चौधरी असलम की शानदार भूमिका के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त की अभिनय, एक्शन दृश्यों, जबरदस्त डॉयलॉग और स्क्रीन प्रजेंस को काफी सराहा जा रहा है। इसी बीच, अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है।

गुरुवार को ‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया और इसके साथ ही रिलीज डेट की घोषणा भी की।

संजय दत्त ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया। इसका जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए15 मई को केवल सिनेमाघरों में।" पोस्टर में संजय दत्त का एक गंभीर और दमदार लुक नजर आ रहा है।

इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और निखिल नंदा इसके निर्माता हैं। ‘आखिरी सवाल’ एक आगामी हिंदी फीचर फिल्म है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। फिल्म की स्क्रिप्ट उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।

‘आखिरी सवाल’ में संजय दत्त के अलावा, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द घूमती है।

संजय दत्त एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक महत्वपूर्ण विषय है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘आखिरी सवाल’ कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार हैं।
फिल्म का विषय क्या है?
फिल्म का विषय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है।
फिल्म का पोस्टर कैसा है?
पोस्टर में संजय दत्त का गंभीर और दमदार लुक नजर आ रहा है।
राष्ट्र प्रेस