27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आ गई है? अजय देवगन ने पोस्टर साझा किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आ गई है? अजय देवगन ने पोस्टर साझा किया

सारांश

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का पोस्टर जारी किया गया है और रिलीज डेट 25 जुलाई तय हुई है। इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा का भरपूर मिश्रण होगा। संजय दत्त भी इस फिल्म में अपने किरदार में लौटेंगे। क्या आप तैयार हैं इस फिल्म के लिए?

मुख्य बातें

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई को रिलीज होगी।
फिल्म का नाम 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' रखा गया है।
इसमें मृणाल ठाकुर और संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में कॉमेडी , एक्शन और ड्रामा का मिश्रण होगा।
यह 2012 की हिट फिल्म का सीक्वल है।

मुंबई, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर अपनी सफल फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट का खुलासा किया, जिसे आधिकारिक तौर पर 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' नाम दिया गया है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया, जिसमें वह पगड़ी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा, 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' अब 25 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों में।

इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'सरदार इज बैक' और 'सन ऑफ सरदार 2' का उपयोग किया।

कॉमेडी फिल्म 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' 25 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 2012 की हिट 'सन ऑफ सरदार' का अगला भाग है। इसमें अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर किया है। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा।

हाल ही में मृणाल ठाकुर ने भी एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह हाथ में एक क्लैपबोर्ड पकड़े हुए थीं, जिसमें 'सन ऑफ सरदार 2' लिखा था।

अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सीन 49, शॉट 5, टेक वन, एक्शन!''

साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थीं। उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था। सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में लौटेंगे। वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर 'सन ऑफ सरदार 2' की टक्कर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' से होगी।

मैडॉक फिल्म्स की 'परम सुंदरी' भी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है, जो उत्तर और दक्षिण भारत से हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

अजय देवगन ने एक बार फिर अपने दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए कमर कस ली है। 'सन ऑफ सरदार 2' का आना न केवल प्रशंसकों के लिए एक खुशी का पल है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई को रिलीज होगी।
'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशक कौन है?
इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है।
क्या इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं?
हाँ, संजय दत्त इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिका में लौटेंगे।
'सन ऑफ सरदार 2' का प्रोडक्शन किसने किया है?
जियो स्टूडियोज , देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।
फिल्म 'परम सुंदरी' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'परम सुंदरी' भी 25 जुलाई को रिलीज हो रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले