क्या शारिब हाशमी ने 'फाइटर' के लिए 3 दिन में रूसी एक्सेंट सीखा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शारिब हाशमी ने 'फाइटर' के लिए 3 दिन में रूसी एक्सेंट सीखा?

सारांश

अभिनेता शारिब हाशमी ने 'फाइटर' फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 दिन की मेहनत से रूसी एक्सेंट सीखा। जानें उनकी तैयारी और अनुभव के बारे में।

मुख्य बातें

शारिब हाशमी ने 'फाइटर' के लिए 3 दिन की मेहनत की।
उन्होंने रूसी एक्सेंट सीखा।
'मर्डरबाद' की कहानी रहस्यमयी है।
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।
मर्डरबाद 18 जुलाई को रिलीज होगी।

मुंबई, १५ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता शारिब हाशमी 'मर्डरबाद' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म रोमांच और रहस्य से भरी है, ठीक फाइटर की तरह। एक्शन से भरपूर 'फाइटर' में शारिब ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ अपने अनुभव पर चर्चा की।

फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और ऋषभ सवेनी ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। शारिब हाशमी ने इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

उन्होंने भारतीय वायु सेना के एक पायलट की भूमिका में नजर आए हैं, जो रूस निर्मित एयरक्राफ्ट 'इल्यूशिन आईएल-76' उड़ाते हैं। वह गरुड़ कमांडो यूनिट को एयरड्रॉप करते हैं, ताकि वे सरताज 'ताज' गिल (करण सिंह ग्रोवर का किरदार) को बचा सकें। यह सीन तनाव और चुनौती से भरा था।

हाल ही में शारिब हाशमी ने राष्ट्र प्रेस से बात की और बताया कि उन्होंने उस सीन में रूसी एक्सेंट के लिए तीन दिन तक कड़ी मेहनत की।

जब उनसे पूछा गया कि सिद्धार्थ आनंद ने उन्हें उस सीन के बारे में क्या बताया, तो उन्होंने कहा, "सब कुछ स्क्रिप्ट में स्पष्ट लिखा था, जिसे समझना आसान था। मैंने अपने किरदार को मजबूत बनाने की कोशिश की। सीन के दौरान मैंने रूसी एक्सेंट में डायलॉग बोले। इसके लिए मैंने तीन दिन तक कड़ी मेहनत की।"

उन्होंने आगे कहा, "शुरुआत में सीन बहुत गंभीर था। लोग नहीं जानते थे आगे क्या होने वाला है। जब मैं 'हेलो' बोलता हूं, तब सब कुछ बदल जाता है। मुझे अपने किरदार को निभाने में बहुत मजा आया। यह मेरे लिए एक खास किरदार है। एक सीन था, जिसके लिए मैंने बहुत तैयारी की थी और मुझे उस सीन में काम करके आनंद आया। सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करना भी बहुत अच्छा लगा।"

वर्कफ्रंट पर, शारिब हाशमी की फिल्म 'मर्डरबाद' १८ जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अर्नब चटर्जी ने किया है।

फिल्म की कहानी एक राजस्थानी महल में आए एक मेहमान के रहस्यमयी ढंग से गायब होने पर आधारित है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जब गायब होने की जांच होती है, तो कई रहस्यों से पर्दा उठता है।

'मर्डरबाद' फिल्म को अर्नब चटर्जी की कंपनी एसीजी एंटरटेनमेंट ने तैयार किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शारिब हाशमी ने 'फाइटर' में कौन सा किरदार निभाया?
उन्होंने भारतीय वायु सेना के पायलट का किरदार निभाया है।
फिल्म 'मर्डरबाद' कब रिलीज हो रही है?
फिल्म 'मर्डरबाद' 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
फिल्म 'फाइटर' के निर्देशक कौन हैं?
फिल्म 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।
शारिब हाशमी ने रूसी एक्सेंट क्यों सीखा?
उन्होंने अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए रूसी एक्सेंट सीखा।
फिल्म 'मर्डरबाद' की कहानी क्या है?
यह कहानी एक मेहमान के रहस्यमय तरीके से गायब होने पर आधारित है।
राष्ट्र प्रेस