10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कैसे दानिश इकबाल को मिला 'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब का किरदार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कैसे दानिश इकबाल को मिला 'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब का किरदार?

सारांश

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दानिश इकबाल का दाऊद का किरदार चर्चा का विषय बना हुआ है। जानें किरदार पाने की कहानी।

मुख्य बातें

फिल्म ने 1,600 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की है।
दानिश का किरदार धुरंधर: द रिवेंज में महत्वपूर्ण है।
कास्टिंग के लिए हाइट और वेट की जानकारी ली गई।
मेकअप प्रक्रिया में नौ घंटे लगते थे।
छोटे किरदार फिल्म का सस्पेंस बढ़ाते हैं।

मुंबई, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1,600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म में कुछ ऐसे किरदार हैं जिनका स्क्रीन स्पेस भले ही कम है, लेकिन उनकी चर्चा जोरों पर है। इनमें से एक हैं दानिश इकबाल का दाऊद इस किरदार ने दानिश को रातों-रात प्रसिद्धि दिलाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह किरदार कैसे मिला?

'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब का किरदार निभाकर दानिश इकबाल चर्चा का विषय बन गए हैं। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना हो रही है, लेकिन जिस तरह से उन्हें इस किरदार के लिए चुना गया, वह काफी अनोखा था। अभिनेता ने इसका विवरण अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में साझा किया है।

अभिनेता बताते हैं कि उन्हें मैसेज आता है कि आपकी हाइट और वेट क्या है। शुरू में तो लगता है कि शायद कास्टिंग की जा रही है। फिर जब मैं जानकारी देता हूं, तो पता चलता है कि यह किरदार की आवश्यकता है। उसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आता है और बताते हैं कि दाऊद का किरदार है। उस समय उन्होंने पूरा नाम नहीं बताया, जिससे लगा कि यह किसी किरदार का नाम है।

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से पहले सस्पेंस बनाए रखने की पूरी कोशिश की, क्योंकि यही छोटे-छोटे किरदार फिल्म में जान डालते हैं, और यही हुआ भी। इससे पहले, दानिश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बड़े साहब के किरदार के लिए उन्हें कई घंटों तक मेकअप से गुजरना पड़ता था।

उन्होंने बताया, "यदि मेरी शिफ्ट सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होती, तो मैं सुबह 3 बजे तक सेट पर होता था। मुझ पर पांच से छह लोग काम करते थे और इसमें लगभग नौ घंटे लग जाते थे। प्रोस्थेटिक लगाने की प्रक्रिया थकाने वाली थी और इसमें कई पाबंदियाँ थीं। सांस लेने में परेशानी होती थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ खाने-पीने की अनुमति नहीं थी। दिनभर केवल तरल पदार्थों पर निर्भर रहना पड़ता था। कभी-कभी थोड़ी सी डार्क चॉकलेट भी ले लेता था।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दानिश इकबाल को दाऊद का किरदार कैसे मिला?
दानिश को किरदार के लिए हाइट और वेट पूछकर कास्टिंग किया गया।
'धुरंधर: द रिवेंज' कैसे प्रदर्शन कर रही है?
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,600 करोड़ रुपए की कमाई की है।
दानिश का मेकअप प्रक्रिया कैसा था?
उन्हें मेकअप के लिए कई घंटों तक बैठना पड़ता था।
फिल्म में छोटे किरदारों का क्या महत्व है?
छोटे किरदार फिल्म में जान डालते हैं और सस्पेंस बनाए रखते हैं।
फिल्म के निर्माता कौन हैं?
'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्माता आदित्य धर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले