'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन: शाहरुख खान की बड़ी फिल्मों को दी मात, नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है

Click to start listening
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन: शाहरुख खान की बड़ी फिल्मों को दी मात, नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है

सारांश

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़कर 1000 करोड़ क्लब में तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

Key Takeaways

  • धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।
  • फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं।
  • शाहरुख खान की फिल्मों को पीछे छोड़ने में सफल रही है।
  • फिल्म में रणवीर सिंह सहित कई बड़े कलाकार हैं।
  • फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1226.44 करोड़ रुपए तक पहुंचा।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने अद्भुत प्रदर्शन से न केवल दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि यह फिल्म निर्माता और अन्य बड़ी फिल्मों के लिए भी एक चुनौती बन गई है। खास बात यह है कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं आई है। अब यह फिल्म उन कुछ खास फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने कम समय में 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

कमाई के आंकड़ों पर ध्यान दें, तो 'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और सभी को चौंका दिया। फिल्म ने पहले दिन, यानी गुरुवार को, 102.55 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। दूसरे दिन, शुक्रवार को, फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तीसरे दिन, शनिवार को, यह आंकड़ा 113.00 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पहले रविवार को फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही। पांचवे दिन सोमवार को 65.00 करोड़ रुपए, छठे दिन मंगलवार को 56.60 करोड़ रुपए और सातवें दिन बुधवार को 48.75 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की गई। इसके बाद आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि नौवें दिन यानी शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई और कमाई 41.75 करोड़ रुपए रही, लेकिन दूसरे शनिवार को फिल्म ने फिर से जोरदार वापसी की और 62.85 करोड़ रुपए कमा लिए।

इस तरह 10 दिनों में 'धुरंधर: द रिवेंज' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1226.44 करोड़ रुपए तक दर्ज किया गया है।

इस शानदार प्रदर्शन के चलते 'धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ज्ञात हो कि 'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,160 करोड़ और 'पठान' का 1,055 करोड़ रुपए था। इसके अतिरिक्त, फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' का 1215 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी पार कर चुकी है। अब फिल्म की नजर 'आरआरआर' के रिकॉर्ड पर है, जिसने लगभग वर्ल्डवाइड 1,230 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।

हालांकि, 'बाहुबली 2', जिसने करीब 1,788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, और 'दंगल', जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2,070.3 करोड़ रुपए तक पहुंचा था, अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से 'धुरंधर 2' लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी इन ऐतिहासिक आंकड़ों को चुनौती दे सकती है।

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया है।

Point of View

वह न केवल दर्शकों का ध्यान खींचती है, बल्कि यह फिल्म उद्योग के लिए एक नया अध्याय खोलती है। इस फिल्म ने कई प्रमुख रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह दर्शाता है कि दर्शकों की पसंद में बदलाव आया है।
NationPress
01/04/2026

Frequently Asked Questions

धुरंधर 2 की कमाई के आंकड़े क्या हैं?
'धुरंधर 2' ने पहले 10 दिनों में कुल 778.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
क्या 'धुरंधर 2' ने शाहरुख खान की फिल्मों को पीछे छोड़ा?
हाँ, 'धुरंधर 2' ने 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
'धुरंधर 2' के मुख्य कलाकार कौन हैं?
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार शामिल हैं।
'धुरंधर 2' का लक्ष्य क्या है?
'धुरंधर 2' का लक्ष्य 'आरआरआर' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार करना है।
इस फिल्म की ओपनिंग कितनी रही थी?
'धुरंधर 2' की पहले दिन की ओपनिंग 102.55 करोड़ रुपए रही थी।
Nation Press