शी चिनफिंग ने विश्व डेटा संगठन के उद्घाटन पर दी बधाई
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि आज का विश्व तेजी से बुद्धिमान युग की ओर बढ़ रहा है, जहां डेटा की मूलभूत संसाधन भूमिका और नवाचार इंजन के रूप में महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
राष्ट्रपति शी ने कहा कि विश्व डेटा संगठन का उद्देश्य 'डेटा विभाजन को समाप्त करना, डेटा के मूल्य को उजागर करना और डिजिटल अर्थव्यवस्था को समृद्ध करना' है। यह अंतर्राष्ट्रीय डेटा सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक डेटा शासन को सुधारने के लिए एक लाभदायक मंच प्रदान करता है।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन परामर्श, सहभागिता और साझा लाभ के सिद्धांत को अपनाते हुए विश्व डेटा संगठन की भूमिका का समर्थन करेगा। चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर डेटा शासन नियमों पर सहमति बनाने, डिजिटल और बुद्धिमान प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देने, डेटा के सुरक्षित प्रवाह और कुशल उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है, ताकि डेटा का लाभ सभी देशों की जनता को बेहतर तरीके से मिल सके।
बता दें कि विश्व डेटा संगठन का स्थापना सम्मेलन उसी दिन चीन की राजधानी पेइचिंग में 'डेटा सहयोग मंच का सह-निर्माण, डिजिटल विकास के अवसरों को साझा करना' विषय पर आयोजित किया गया। इस संगठन के सदस्यों में वैश्विक डेटा क्षेत्र से जुड़े उद्यम, विश्वविद्यालय, थिंक टैंक, अंतर्राष्ट्रीय संगठन और वित्तीय संस्थान शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)