चीन में विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ) की स्थापना समारोह में उप प्रधानमंत्री का संबोधन

Click to start listening
चीन में विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ) की स्थापना समारोह में उप प्रधानमंत्री का संबोधन

सारांश

चीन की राजधानी पेइचिंग में विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ) का स्थापना समारोह आयोजित हुआ, जहां उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़ा और डेटा के महत्व पर जोर दिया। यह समारोह डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में नई संभावनाएं उजागर करता है।

Key Takeaways

  • डब्ल्यूडीओ की स्थापना डेटा पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देती है।
  • चीन डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
  • उप प्रधानमंत्री ने डेटा के महत्व पर जोर दिया।

बीजिंग, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ) की स्थापना का समारोह 30 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़ा और एक महत्वपूर्ण भाषण दिया।

तिंग शुएश्यांग ने कहा कि डब्ल्यूडीओ की स्थापना बुद्धिमान युग में डेटा पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विशेष रूप से बधाई संदेश भेजा, जो डब्ल्यूडीओ के प्रति उनकी अपेक्षाओं को दर्शाता है। चीन डब्ल्यूडीओ के विकास का समर्थन करता है।

उम्मीद है कि डब्ल्यूडीओ डेटा के अंतर को कम करने, डेटा के मूल्य को बढ़ाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे उज्ज्वल डिजिटल भविष्य का निर्माण हो सके।

तिंग शुएश्यांग ने बताया कि चीन डेटा पर शासन और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस क्षेत्र में चीन ने कई महत्वपूर्ण प्रगति की है। चीन डिजिटल चीन का निर्माण, डेटा के प्रयोग, और डिजिटल तथा बुद्धिमान प्रौद्योगिकी में नवाचार को बढ़ावा देगा, ताकि वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में नई संभावनाएं उत्पन्न हो सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिला सकती है।
NationPress
01/04/2026

Frequently Asked Questions

डब्ल्यूडीओ का उद्देश्य क्या है?
डब्ल्यूडीओ का उद्देश्य डेटा के अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देना है।
इस समारोह में किन लोगों ने भाग लिया?
इस समारोह में चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने भाग लिया और राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़ा।
Nation Press