8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: एसआरएच ने डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एसआरएच ने डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया

सारांश

सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पेन के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया है। यह कदम टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

मुख्य बातें

गेराल्ड कोएत्जी का शामिल होना एसआरएच के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति है।
कमिंस की वापसी से टीम का नेतृत्व मजबूत होगा।
एसआरएच को सीजन में अपनी स्थिति सुधारने की जरूरत है।
नई गेंदबाजी जोड़ी ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था।
डेविड पेन की अनुपस्थिति से टीम को चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

हैदराबाद, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले डेविड पेन के स्थान पर उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा की है, जो कि चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं।

एसआरएच ने डेविड पेन के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया है। उन्हें एसआरएच ने 2 करोड़ में अपनी टीम में जोड़ा है। कोएत्जी आईपीएल 2026 की नीलामी में बिका नहीं था।

गेराल्ड कोएत्जी पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के लिए खेले हुए 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

कोएत्जी एक उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज भी हैं। उनके जुड़ने से एसआरएच की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है।

अच्छी खबर यह है कि पैट कमिंस, जो इंजरी से रिकवरी कर रहे थे, अब पूरी तरह से फिट हैं और जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। कमिंस 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में एसआरएच का हिस्सा बन सकते हैं।

कमिंस एक विश्व विजेता कप्तान हैं, और उनके जुड़ने से एसआरएच का नेतृत्व और भी मजबूत होगा, जिससे टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार होगा।

एसआरएच का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक कुछ मिलाजुला रहा है, उन्होंने पहले 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक प्राप्त किए हैं और वर्तमान में अंकतालिका में पांचवे स्थान पर हैं। शनिवार को CSK के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मैच में जीत के साथ वे अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं।

पिछले मैच में आरआर के खिलाफ एसआरएच के नए तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब ने शानदार प्रदर्शन किया था, और उनकी गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। CSK के खिलाफ भी कप्तान इन दोनों से समान प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब टीम पहले से ही अंकतालिका में संघर्ष कर रही है। गेराल्ड कोएत्जी का अनुभव और कमिंस की वापसी टीम के लिए सकारात्मक संकेत हो सकती है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गेराल्ड कोएत्जी कौन हैं?
गेराल्ड कोएत्जी एक दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं, जो आईपीएल में पहले भी खेल चुके हैं।
डेविड पेन क्यों बाहर हुए?
डेविड पेन चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
पैट कमिंस कब लौटेंगे?
पैट कमिंस की वापसी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में हो सकती है।
एसआरएच का वर्तमान प्रदर्शन कैसा है?
एसआरएच ने पहले 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक प्राप्त किए हैं।
गेराल्ड कोएत्जी का आईपीएल में रिकॉर्ड क्या है?
गेराल्ड ने आईपीएल में 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले