26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट उत्तीर्ण किया, एसआरएच से जल्द जुड़ने की उम्मीद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट उत्तीर्ण किया, एसआरएच से जल्द जुड़ने की उम्मीद

सारांश

आईपीएल 2026 में एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट में सफलता प्राप्त की है। उम्मीद है कि वे जल्द टीम से जुड़ेंगे, जो टीम की ताकत को और बढ़ाएगा।

मुख्य बातें

पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास किया।
वे 25 अप्रैल को टीम से जुड़ सकते हैं।
कमिंस की वापसी से एसआरएच की ताकत बढ़ेगी।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए एक खुशखबरी मिली है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट में सफलता प्राप्त कर ली है, और उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही टीम में शामिल होने वाले हैं।

कमिंस आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारत आए थे, लेकिन खेलने के लिए उपलब्द्ध नहीं थे। सीज़न शुरू होने के बाद, उन्होंने अपनी पीठ की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौटना पड़ा था।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी में किए गए स्कैन ने यह पुष्टि की है कि उनकी चोट ठीक हो गई है, जिससे फिर से क्रिकेट में उनकी वापसी की संभावना बढ़ गई है। टीम में उनकी वापसी के बाद, कमिंस एसआरएच की कप्तानी फिर से संभाल सकते हैं।

कमिंस का लक्ष्य 25 अप्रैल को सीजन में वापसी करना है। उसी दिन, एसआरएच का मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होना है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया है कि वे एसआरएच से जुड़ने के लिए जल्द ही भारत लौटेंगे। कमिंस के प्लेइंग इलेवन में लौटने से एसआरएच का नेतृत्व और भी मजबूत होगा, साथ ही उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी में भी मजबूती आएगी।

कमिंस ने चोट की वजह से एशेज सीरीज में केवल एक टेस्ट खेला था और वे टी20 विश्व कप 2026 का भी हिस्सा नहीं थे।

कमिंस की अनुपस्थिति में, ईशान किशन ने टीम की कप्तानी संभाली है। उनकी अगुवाई में, टीम ने मौजूदा सीजन में पांच में से दो मैच जीते हैं और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

एसआरएच ने सोमवार को अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी ताकत दिखाई। अपने डेब्यू मैच में, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने शानदार तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एसआरएच को जीत दिलाई, दोनों ने 4-4 विकेट लिए। आरआर 217 रन के लक्ष्य का सामना करते हुए 19 ओवर में केवल 159 रन पर सिमट गई और 57 रन से हार गई।

एसआरएच का अगला मुकाबला शनिवार को हैदराबाद में अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट कब पास किया?
पैट कमिंस ने हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास किया है, जिससे उनकी टीम में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
कमिंस कब टीम से जुड़ेंगे?
कमिंस की टीम में वापसी की उम्मीद 25 अप्रैल को है, जब एसआरएच का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले