27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु में होंगे शामिल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु में होंगे शामिल

सारांश

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेंगे, लेकिन शुरुआती मैचों में उनकी फिटनेस समस्याएं उन्हें खेलने से रोक सकती हैं।

मुख्य बातें

पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेंगे।
उनकी फिटनेस समस्याएं शुरुआती मैचों में रुकावट डाल सकती हैं।
ईशान किशन कप्तानी करेंगे।
अन्य खिलाड़ी भी फिटनेस कारणों से अनुपस्थित रह सकते हैं।
28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ पहला मैच होगा।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। टीम के कप्तान पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं।

हालांकि, यह पहले से ही स्पष्ट किया गया है कि कमिंस कुछ शुरुआती मैचों में फिटनेस समस्याओं के कारण नहीं खेल पाएंगे। उनके टीम में शामिल होने का मतलब यह है कि वह जल्दी वापसी कर सकते हैं। कमिंस एक प्रमुख खिलाड़ी और सफल कप्तान हैं, जिनकी उपस्थिति से निश्चित रूप से एसआरएच के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है। ईशान 25 मार्च को मुंबई में होने वाली आईपीएल कप्तानों की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में फोटो सेशन से होगी, उसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ब्रॉडकास्टर्स के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

कमिंस के अलावा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टार्क के वर्कलोड को मैनेज कर रहा है।

एसआरएच के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दी है। मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे, जिससे टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी। वह कामिंदु मेंडिस के साथ भारत आएंगे, जिसे पहले ही एनओसी मिल चुकी है।

श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना ने अब तक अपने फिटनेस टेस्ट पूरे नहीं किए हैं, जिससे उनके आईपीएल में शामिल होने में देरी हो सकती है।

एसआरएच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ उद्घाटन मुकाबला खेलेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेषकर सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसकों के लिए। पैट कमिंस की उपस्थिति से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन उनकी फिटनेस एक चिंता का विषय है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैट कमिंस कब बेंगलुरु पहुंचेंगे?
पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेंगे।
कमिंस की अनुपस्थिति में कौन कप्तानी करेगा?
कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन कप्तानी करेंगे।
कमिंस के अलावा और कौन खिलाड़ी शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे?
मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले