27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पैट कमिंस ने इंजरी पर दी जानकारी, जानें आईपीएल 2026 में वापसी की संभावनाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पैट कमिंस ने इंजरी पर दी जानकारी, जानें आईपीएल 2026 में वापसी की संभावनाएं

सारांश

आईपीएल 2026 का आगाज जल्द ही होने वाला है। पैट कमिंस ने अपनी चोट पर अपडेट दिया है और बताया है कि वह टूर्नामेंट के दूसरे भाग में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। जानिए उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

पैट कमिंस की चोट में सुधार हो रहा है।
टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं।
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को होगा।
कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की गेंदबाजी कमजोर है।
आगे की सफलता अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पर निर्भर करेगी।

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उन्होंने आशा जताई है कि वह टूर्नामेंट के दूसरे भाग और प्लेऑफ में भाग लेंगे।

पैट कमिंस ने 'बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स' पॉडकास्ट में बताया कि वह अपनी पीठ की चोट से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अब भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन मेरी स्थिति पहले से बेहतर है। मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा हूं और लगभग हर तीसरे दिन अभ्यास कर रहा हूं। योजना के अनुसार, मैं टूर्नामेंट के बीच तक पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। अगर सब कुछ सही रहा, तो मैं दूसरे हाफ और फाइनल में खेलने की उम्मीद कर रहा हूं।"

कमिंस ने ईशान किशन पर भरोसा जताया कि वह कप्तान के रूप में उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ईशान ने पिछले साल घरेलू टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी की थी, जिससे झारखंड चैंपियन बना। बल्लेबाजी में भी ईशान की हालिया फॉर्म कमाल की रही है। टी20 विश्व कप 2026 में उन्होंने निरंतरता के साथ रन बनाए थे।

हालांकि, कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा है। ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और शिवम मावी पर टीम की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही, हैदराबाद का स्पिन विभाग भी कमजोर प्रतीत हो रहा है। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

कमिंस की अगुवाई में हैदराबाद ने 14 में से केवल 6 मैच ही जीते थे, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम की सफलता अब एक बार फिर अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी, जो पिछले सीजन में निरंतरता बनाए रखने में असफल रहे थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैट कमिंस कब वापसी करेंगे?
पैट कमिंस ने बताया है कि वह टूर्नामेंट के दूसरे भाग और प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कौन कर रहा है?
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं।
कमिंस की चोट की स्थिति क्या है?
कमिंस ने कहा है कि वह अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं और उनकी स्थिति बेहतर हो रही है।
आईपीएल 2026 का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद का पिछला प्रदर्शन कैसा रहा?
पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 में से केवल 6 मैच ही जीते थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले