26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, डेविड पायने चोट के कारण बाहर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, डेविड पायने चोट के कारण बाहर

सारांश

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज डेविड पायने टखने की चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी की घोषणा नहीं की गई है। क्या यह एसआरएच के लिए एक बड़ा नुकसान साबित होगा?

मुख्य बातें

डेविड पायने टखने की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हुए।
एसआरएच ने पायने का कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया।
कप्तान पैट कमिंस जल्द वापसी कर सकते हैं।
ईशान किशन नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन टीम का प्रदर्शन अभी तक औसत रहा है।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को एक गंभीर झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज डेविड पायने टखने में चोट के चलते शेष सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। अभी तक टीम ने उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पायने के बाहर होने की पुष्टि करते हुए लिखा, "डेविड पायने टखने की चोट के कारण टाटा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

इंग्लैंड के लिए एकमात्र वनडे मैच खेलने वाले पायने ने अब तक ज्यादातर घरेलू क्रिकेट में ही खेला है। उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रखा गया था, लेकिन तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने के बाद उन्हें एसआरएच की टीम में शामिल किया गया, जिसके पीछे बिग बैश लीग (बीबीएल) में उनका शानदार प्रदर्शन था।

डेविड पायने ने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 6 मैचों में 7.95 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। उन्होंने आईपीएल 2026 में 2 मैच खेले, जिसमें कुल 30 गेंदें फेंकते हुए 70 रन देकर 2 विकेट निकाले।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 35 रन देकर 2 विकेट लेने के अलावा, उन्होंने इसी मैच में 6 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 ओवर में 35 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके।

इस बीच, गुरुवार सुबह सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत मिली। कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह जल्द ही टीम में शामिल होंगे। कमिंस के 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने की संभावना है।

कमिंस की अनुपस्थिति में, ईशान किशन एसआरएच टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने 5 में से 2 मैच ही जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब कप्तान पैट कमिंस की वापसी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेविड पायने की चोट कितनी गंभीर है?
डेविड पायने की चोट टखने में आई है, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का वर्तमान प्रदर्शन कैसा है?
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 5 में से 2 मैच जीते हैं और वे प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं।
क्या एसआरएच ने पायने का रिप्लेसमेंट घोषित किया है?
अभी तक एसआरएच ने डेविड पायने का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है।
कप्तान पैट कमिंस की वापसी कब होगी?
कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उनकी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने की संभावना है।
डेविड पायने का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा?
डेविड पायने ने आईपीएल 2026 में 2 मैचों में 70 रन देकर 2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले