11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 विश्व कप फाइनल से पहले अहम क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन की प्रस्तुति

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 विश्व कप फाइनल से पहले अहम क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन की प्रस्तुति

सारांश

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा। सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने जीत हासिल की। क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन का प्रदर्शन होगा, जो इस कार्यक्रम को और भी विशेष बनाएगा।

मुख्य बातें

फाइनल मैच: 8 मार्च को अहमदाबाद में क्लोजिंग सेरेमनी: रिकी मार्टिन का परफॉर्मेंस स्टेडियम गेट: 3:30 बजे खुलेंगे टीम इंडिया: चौथी बार फाइनल में न्यूज़ीलैंड: दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

अहमदाबाद, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच होगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

फाइनल मुकाबले से पहले एक क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन इस समारोह में अपनी अदाकारी पेश करेंगे। आईसीसी ने इसकी पुष्टि की है।

मार्टिन एक विशेष लाइव परफॉर्मेंस देंगे। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे प्रारंभ होगा। उनकी दमदार आवाज और स्टेज पर प्रभावशाली उपस्थिति के लिए मशहूर इस गायक की प्रस्तुति का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। उम्मीद की जा रही है कि वह मैच देखने आए दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेंगे।

आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "टी20 विश्व कप की पार्टी अब और भी शानदार हो गई है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्य आकर्षण होंगे। आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे।"

आईसीसी ने बताया है कि फाइनल के दिन स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। रिकी मार्टिन का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

इस कार्यक्रम के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में भी टीम चैंपियन बनी थी। यदि भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल होती है, तो यह लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले, न्यूज़ीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां वे लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फाइनल मैच कब और कहाँ होगा?
फाइनल मैच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा।
क्लोजिंग सेरेमनी में कौन परफॉर्म करेगा?
क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन परफॉर्म करेंगे।
फाइनल में कौन-कौन सी टीमें खेल रही हैं?
फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खेल रही हैं।
स्टेडियम के गेट कब खुलेंगे?
स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे।
भारत ने टी20 विश्व कप कितनी बार जीता है?
भारत ने टी20 विश्व कप 2007 और 2024 में जीता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले