2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत की उम्मीद, फैंस का जोश बढ़ा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत की उम्मीद, फैंस का जोश बढ़ा

सारांश

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के प्रति उत्साह चरम पर है। सभी की निगाहें अहमदाबाद में होने वाले मैच पर हैं, जहां टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें हैं।

मुख्य बातें

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद में होगा।
भारतीय टीम पर प्रशंसकों का विश्वास।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का महत्वपूर्ण योगदान।
जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर ध्यान।
क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ा हुआ है।

बीदर, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह है और उन्होंने भारतीय टीम पर पूरा विश्वास जताया है।

कर्नाटक के बीदर में गजानंद क्रिकेट एकेडमी के कोच विकेट वाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हो रहा है। यदि भारत जीतता है तो यह बहुत खुशी की बात होगी। 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। मुझे उम्मीद है कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जिस तरह की प्रदर्शन किया, उसे फाइनल में भी बनाए रखेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में अद्भुत पारी खेली और बुमराह ने 18वें ओवर में केवल 6 रन दिए, मुझे उम्मीद है कि वे इसी फॉर्म को जारी रखेंगे। अर्शदीप, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अभिषेक शर्मा ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि वे फाइनल में अच्छा खेलकर टीम इंडिया को शुरुआती बढ़त देंगे और संजू सैमसन अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए पारी को संभालेंगे।

एकेडमी के कोच विकेट वाल ने कहा कि हमारी यही इच्छा है कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत हो और ट्रॉफी भारत से बाहर न जाए।

क्रिकेट प्रेमी हर्षित ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि टीम इंडिया इस मैच को जीतने में सफल होगी। मैं चाहता हूं कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारत को अच्छी शुरुआत दें और जसप्रीत बुमराह फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखें।"

एक अन्य क्रिकेट फैन ने कहा, "भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया और हम सभी को उम्मीद है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच जीतेगी। हम चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा अपने अच्छे फॉर्म में आएं और संजू सैमसन एक मजबूत पारी खेलें। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी भी बेहद आवश्यक होगी, क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। हम डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उम्मीद करते हैं कि भारत एक बार फिर ट्रॉफी अपने घर लाएगा।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब है?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच 12 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
भारत ने सेमीफाइनल में किसे हराया?
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।
संजू सैमसन का प्रदर्शन कैसा रहा?
संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी।
फाइनल में भारत की जीत की संभावनाएं क्या हैं?
क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि भारत फाइनल में जीत हासिल कर सकता है।
टीम इंडिया की कप्तानी कौन कर रहा है?
टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले