अनुराग ठाकुर: 140 करोड़ भारतीय टीम इंडिया के साथ, टी-20 विश्व कप जीतने की उम्मीद
सारांश
मुख्य बातें
अहमदाबाद, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला जारी है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता पूरी तरह से टीम इंडिया के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि भारत एक बार फिर विश्व कप हासिल करेगा।
अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि भारत ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और आज के फाइनल में भी जीत निश्चित है।
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड का यह निर्णय तब गलत साबित हुआ जब भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले के शुरुआती छह ओवरों में ही गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जो पूरे टूर्नामेंट में असाधारण फॉर्म में नहीं थे, ने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर सबको चौंका दिया। शर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा, संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार हाफ सेंचुरी बनाई, और आज भी उन्होंने 46 गेंदों में 89 रन
तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 25 गेंदों पर 54 रन बनाए और चार चौके व चार छक्के लगाए।
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा कि उनका पूरा परिवार और दोस्त मैच देखने आए हैं, और भारत की इस बेहतरीन बल्लेबाजी से वे बेहद खुश हैं। उन्हें विश्वास है कि भारत इस मैच को सरलता से जीत लेगा।
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को फाइनल जीतने के लिए 256 रनों की आवश्यकता है। हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 275 रन तक पहुंच सकता है, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरे विकेटों ने रन गति को धीमा कर दिया। लेकिन आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।