टी20 वर्ल्ड कप: संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी ने न्यूजीलैंड को 256 रन का लक्ष्य दिया
सारांश
मुख्य बातें
अहमदाबाद, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अद्भुत पारियों ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 256 रन का विशाल लक्ष्य निर्धारित करने में मदद की है।
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
भारत की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की, जिसमें संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा। संजू ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया और 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाए।
भारत को 16वें ओवर में सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा। वहीं इसी ओवर में ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और 4 चौकों के साथ 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
टीम इंडिया 204 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहाँ से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और हार्दिक पंड्या (18) के साथ 22 रन तथा शिवम दुबे (नाबाद 26) के साथ 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को 255 रन तक पहुंचाया, जो कि टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रचिन रवींद्र और मैट हैनरी ने 1-1 विकेट निकाला। भारत ने इस मैच में बिना किसी बदलाव के खेला, जबकि कीवी टीम में कोल मैककोन्ची की जगह जैकब डफी को शामिल किया गया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हैनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।