जब भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर टी20 वर्ल्ड कप में बनाए 414 रन

Click to start listening
जब भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर टी20 वर्ल्ड कप में बनाए 414 रन

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर 414 रन की अभूतपूर्व पारी खेली। यह मुकाबला वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार था जब नॉकआउट मैच में 400 से अधिक रन बने। जानिए इस मैच की खास बातें।

Key Takeaways

  • भारत ने फाइनल में 255 रन बनाए।
  • न्यूजीलैंड ने 159 रन बनाये।
  • संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
  • भारत ने 96 रन से जीत हासिल की।
  • यह भारत का तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब है।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर 414 रन का शानदार स्कोर बनाया। यह दूसरी बार है जब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में 400 से अधिक रन बने हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, ईशान किशन ने भी 54 रन बनाये।

न्यूजीलैंड ने जवाब में 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मेहमान टीम के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 43 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 96 रन से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया, और इस तरह से भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना।

इससे पहले, भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में कुल 499 रन बने थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाये। इस पारी में संजू सैमसन ने फिर से 89 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43 रन और ईशान किशन ने 39 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाए। मेहमान टीम के जैकेब बेथेल ने 48 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 105 रन बनाए, लेकिन उनकी मेहनत से टीम जीत नहीं सकी।

इसके अलावा, दो ऐसे मुकाबले हैं जिसमें कुल 388 रन बने। इनमें से एक मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 2010 में खेला गया था, और दूसरा 2016 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ था। ये दोनों ही सेमीफाइनल मैच थे।

Point of View

NationPress
10/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब हुआ?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 9 मार्च को हुआ था।
इस फाइनल में भारत ने कितने रन बनाये?
भारत ने फाइनल में 255 रन बनाये।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाये?
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 52 रन बनाये।
भारत ने यह मैच कितने रन से जीता?
भारत ने यह मैच 96 रन से जीता।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का यह तीसरा खिताब है?
हाँ, भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाला पहला देश बना।
Nation Press