टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को हराते हुए फाइनल में बनाए 92 रन, इतिहास रचा
सारांश
Key Takeaways
- भारत ने बिना विकेट खोए 92 रन बनाए।
- अभिषेक शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण था।
- टीम इंडिया ने पहले 11 ओवरों में 137 रन बनाकर मजबूत स्थिति में है।
- यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ।
- भारत की प्लेइंग इलेवन में कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
अहमदाबाद, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के प्लेऑफ में बिना कोई विकेट खोए 92 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के पहले 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 92 रन बनाए थे। इस सूची में नीदरलैंड का नाम दूसरे स्थान पर है, जिसने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 91/1 का स्कोर बनाया था।
इंग्लैंड की टीम ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी के शुरुआती 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 89 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने इसी विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाकर एक मजबूत शुरुआत की।
भारतीय टीम ने पहले 11 ओवरों में 1 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 98 रन की शानदार साझेदारी की।
अभिषेक ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर टीम इंडिया को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया है। संजू सैमसन 33 गेंदों में 50 रन बना चुके हैं, जबकि ईशान किशन 27 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।