टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में 16वें ओवर ने बल्लेबाजों को किया परेशान, दोनों टीमों ने गंवाए 5 विकेट

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में 16वें ओवर ने बल्लेबाजों को किया परेशान, दोनों टीमों ने गंवाए 5 विकेट

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 16वें ओवर ने बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया। इस ओवर के दौरान दोनों टीमों ने मिलकर 5 विकेट गंवाए, जिसने भारत की गति को रोकने के साथ-साथ न्यूजीलैंड के लिए भी मुश्किलें पैदा कर दीं।

Key Takeaways

  • 16वां ओवर दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।
  • भारत ने 255 रन बनाकर चुनौती रखी।
  • न्यूजीलैंड की पारी में भी विकेट गिरते रहे।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड के मध्य टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 16वें ओवर ने बल्लेबाजों पर भारी दबाव डाला। इस ओवर में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 5 विकेट खो दिए। यही वह ओवर था जिसने भारत की रनगति को रोक दिया और इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मेहमान टीम को भी कठिनाई में डाल दिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 7.1 ओवरों में 98 रन बनाए। अभिषेक ने 21 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़े।

भारतीय टीम 15 ओवर के अंत तक 1 विकेट खोकर 203 रन बना चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि भारत इस पारी में 280-290 रन बनाकर इतिहास रच देगा, जो टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर होगा, लेकिन 16वें ओवर ने भारत की रफ्तार को थाम दिया।

कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने गेंद जेम्स नीशम को सौंपी, जिन्होंने ओवर की पहली गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन (89) को कैच आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर ईशान किशन (54) भी कैच आउट होकर लौट गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए, जिनसे फैंस को खिताबी मैच में शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन सूर्यकुमार (0) पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट हो गए।

इस ओवर ने भारत की रफ्तार को थाम दिया, जिसमें सिर्फ एक ही रन बना। भारत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 255 रन ही बना सका।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 15 ओवर के अंत तक 6 विकेट खोकर 139 रन बना सकी थी। अगले ओवर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को 16वां ओवर सौंपा, जिसकी तीसरी गेंद पर बुमराह ने जेम्स नीशम (8) को बोल्ड किया। इसके बाद मैट हेनरी (0) मैदान पर आए, लेकिन पहली ही गेंद पर बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस ओवर में कीवी टीम केवल 4 रन बना सकी और 2 विकेट खो दिए। मेहमान टीम 19 ओवर में 159 के स्कोर पर सिमट गई।

Point of View

जिससे खेल का रुख बदल गया। यह फाइनल मैच खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव बन गया है।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
16वें ओवर में कौन से बल्लेबाज आउट हुए?
16वें ओवर में संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव आउट हुए।
न्यूजीलैंड ने कितने विकेट खोकर अपना स्कोर बनाया?
न्यूजीलैंड ने 15 ओवरों में 6 विकेट खोकर 139 रन बनाए।
Nation Press