1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत ने 255 रन बनाकर बनाया बाउंड्री का नया रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत ने 255 रन बनाकर बनाया बाउंड्री का नया रिकॉर्ड

सारांश

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 255 रन बनाकर 37 बाउंड्री का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। जानें इस शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने 255 रन बनाए 37 बाउंड्री का नया रिकॉर्ड 18 छक्के और 19 चौके अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का बेहतरीन प्रदर्शन जेम्स नीशम ने 3 विकेट लिए

अहमदाबाद, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे फाइनल मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस पारी में भारत ने कुल 37 बाउंड्री (18 छक्के और 19 चौके) लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक नया रिकॉर्ड है।

टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ 41 बाउंड्री लगाई थी, लेकिन वह एक ग्रुप स्टेज मैच था। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 37 बाउंड्री लगाई थीं, जबकि इंग्लैंड ने इस मैच में 36 बाउंड्री मारी थीं।

यह फाइनल मैच भी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड स्थापित करता है। पहले, ग्रुप स्टेज में 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ और वेस्टइंडीज ने 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19-19 छक्के लगाए थे। हालांकि, खिताबी मैच में भारत से पहले किसी भी टीम ने 18 छक्के नहीं लगाए।

अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 255 रन का स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की।

अभिषेक ने 21 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़े।

सैमसन ने 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और उतने ही चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम के जेम्स नीशम ने 3 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और कौशल को भी।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने फाइनल में कितने रन बनाए?
भारत ने फाइनल में 255 रन बनाए।
भारत की पारी में कितनी बाउंड्री थीं?
भारत की पारी में कुल 37 बाउंड्री थीं, जिनमें 18 छक्के और 19 चौके शामिल हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड किसके नाम है?
टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कितनी बाउंड्री लगाई थीं?
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 37 बाउंड्री लगाई थीं।
फाइनल मैच में सबसे अधिक विकेट किसने लिए?
फाइनल मैच में जेम्स नीशम ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले