टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनाया सबसे बड़ा स्कोर

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। जानें इस मैच के दिलचस्प पलों और बेहतरीन बल्लेबाजी के बारे में।

Key Takeaways

  • 253 रन: भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड।
  • 37 बाउंड्री: टीम इंडिया का आक्रामक खेल।
  • 88 छक्के: भारत ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के मारे।
  • ईशान किशन और संजू सैमसन: महत्वपूर्ण साझेदारी।
  • वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड: 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच आयोजित किया गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम पर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड स्थापित किए। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट पर 205 रन बनाए थे। भारत का यह स्कोर टी20 विश्व कप के इतिहास में तीसरा और उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय टीम अब तक सबसे अधिक बार 250 से अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है। यह छठा अवसर है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से अधिक रन बनाये हैं।

टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं, जिसमें 18 चौके और 19 छक्के शामिल हैं। टी20 विश्व कप की एक पारी में भारत से अधिक बाउंड्री केवल श्रीलंका ने लगाई है। 2007 में, श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 30 चौके और 11 छक्कों के साथ 41 बाउंड्री लगाई थी। इस विश्व कप में, भारत ने सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक 88 छक्के मारे हैं।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान ने 18 गेंदों पर 39 रन बनाये, जबकि संजू ने 42 गेंदों में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। शिवम दुबे ने भी अच्छी लय दिखाई, उन्होंने 25 गेंदों में 43 रन बनाये। अंतिम ओवरों में, तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रन बनाये, जबकि हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन जोड़े। इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।

Point of View

बल्कि विश्व कप में अपनी स्थिति को भी मजबूत किया। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट की ताकत और क्षमता कितनी बढ़ गई है। ऐसे समय में जब प्रतिस्पर्धा उच्चतम स्तर पर है, भारत ने अपने खेल कौशल से सबको प्रभावित किया है।
NationPress
11/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बनाए।
भारत ने किस टीम का रिकॉर्ड तोड़ा?
भारत ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 2012 में 205 रन बनाए थे।
इस मैच में कितनी बाउंड्री लगीं?
टीम इंडिया ने इस मैच में कुल 37 बाउंड्री लगाईं।
टी20 विश्व कप में भारत द्वारा लगाए गए छक्कों का रिकॉर्ड क्या है?
इस विश्व कप में भारत ने अब तक 88 छक्के लगाए हैं।
सेमीफाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत कैसी रही?
सेमीफाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, अभिषेक शर्मा केवल 9 रन पर आउट हुए।
Nation Press