टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बनाया ऐतिहासिक स्कोर, 253 रन की शानदार पारी

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बनाया ऐतिहासिक स्कोर, 253 रन की शानदार पारी

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। जानें इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कैसे किया तूफानी प्रदर्शन।

Key Takeaways

  • टीम इंडिया ने 253 रन बनाए।
  • संजीव सैमसन ने 89 रन बनाए।
  • 37 बाउंड्री का नया रिकॉर्ड।
  • टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के।
  • वेस्टइंडीज का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े के मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास का तीसरा और अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। भारतीय टीम अब तक 250 से ज्यादा रन बनाने वाली सबसे अधिक बार की टीम बन गई है। यह छठा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं। भारतीय बल्लेबाजों ने 18 चौके और 19 छक्के लगाए। टी20 विश्व कप की एक इनिंग में भारत से ज्यादा बाउंड्री सिर्फ श्रीलंका ने लगाई है। 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 30 चौके और 11 छक्कों की मदद से कुल 41 बाउंड्री लगाई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जहां भारतीय बल्लेबाज इस विश्व कप में 88 छक्के लगा चुके हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, ईशान किशन और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू ने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अंत में, तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए।

Point of View

बल्कि 250 से ज्यादा रन बनाने के मामले में भी नई ऊंचाइयों को छू लिया है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट में गहराई और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

टीम इंडिया ने कितने रन बनाए?
टीम इंडिया ने 253 रन बनाए।
किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
संजीव सैमसन ने 89 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बाउंड्री किसने लगाई?
भारत ने इस मैच में कुल 37 बाउंड्री लगाईं।
भारत ने कब सबसे ज्यादा रन बनाए?
भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
टीम इंडिया ने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
भारत ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
Nation Press