टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में तोड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Click to start listening
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में तोड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाकर न केवल जीत का स्वाद चखा, बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़े। जानिए इस ऐतिहासिक मैच की पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • टीम इंडिया ने 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • वेस्टइंडीज का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा गया।
  • टीम इंडिया ने अब तक पूरी टी20 में सबसे ज्यादा 250+ रन बनाए हैं।
  • इस मैच में कुल 37 बाउंड्री लगीं।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच आयोजित किया गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। अब, भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के इतिहास में तीसरा और अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया। भारतीय टीम अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। यह छठा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा रन बनाकर स्कोरबोर्ड पर अंकित किए हैं।

टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं। भारतीय बल्लेबाजों ने 18 चौके और 19 छक्के लगाए। टी20 विश्व कप की एक पारी में भारत से अधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड केवल श्रीलंका के पास है। 2007 में, श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 30 चौके और 11 छक्कों की मदद से कुल 41 बाउंड्री बनाई थीं। इस विश्व कप में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, जिसमें अब तक 88 छक्के शामिल हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा ने केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, ईशान किशन और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि संजू ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने भी अपनी लय में दिखते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए।

Point of View

बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया मानक भी स्थापित करता है। इस तरह की उपलब्धियां भारतीय क्रिकेट के भविष्य को उज्जवल बनाती हैं।
NationPress
16/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल किसने जीता?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल भारत ने जीता, जहां उन्होंने इंग्लैंड को हराया।
भारत ने सेमीफाइनल में कितने रन बनाए?
भारत ने सेमीफाइनल में 253 रन बनाए।
टीम इंडिया ने कितने बाउंड्री लगाईं?
टीम इंडिया ने 37 बाउंड्री लगाईं।
भारत ने टी20 में सबसे ज्यादा छक्के कब लगाए?
इस विश्व कप में भारत ने अब तक 88 छक्के लगाए हैं।
अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल में केवल 9 रन बनाए।
Nation Press