टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: टीम इंडिया ने बनाया नया रिकॉर्ड, 253 रन का स्कोर

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: टीम इंडिया ने बनाया नया रिकॉर्ड, 253 रन का स्कोर

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जानिए इस ऐतिहासिक मैच के महत्वपूर्ण क्षण।

Key Takeaways

  • टीम इंडिया ने 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • अभिषेक शर्मा की शुरुआत धीमी रही, लेकिन ईशान और संजू ने अच्छी साझेदारी की।
  • भारत ने एक मैच में सबसे अधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
  • इंग्लैंड के गेंदबाजों ने 4 विकेट लिए।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनरिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगाई। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वेस्टइंडीज ने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट पर 205 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में तीसरा और खुद का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। टी20 इंटरनेशनल में भारत सबसे अधिक बार 250 से अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है। यह छठा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से अधिक रन बनाए हैं।

टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री का योगदान रहा। भारतीय बल्लेबाजों ने 18 चौके और 19 छक्के लगाए। टी20 विश्व कप की एक पारी में भारत से ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड केवल श्रीलंका के नाम है, जिन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ 30 चौके और 11 छक्के लगाते हुए 41 बाउंड्री लगाई थी। इस विश्व कप में भारतीय टीम ने सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, जिसमें 88 छक्के शामिल हैं।

सेमीफाइनल में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि संजू ने केवल 42 गेंदों में 89 रन बनाकर एक बेहतरीन पारी खेली। शिवम दुबे ने भी अच्छा खेल दिखाया और 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाये और हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाये। इंग्लैंड की गेंदबाजी में विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।

Point of View

बल्कि विश्व क्रिकेट में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल कब खेला गया?
यह सेमीफाइनल 5 मार्च 2026 को खेला गया।
भारत ने इस मैच में कितने रन बनाए?
भारत ने 253 रन बनाए।
टीम इंडिया ने कितने बाउंड्री लगाई?
टीम इंडिया ने कुल 37 बाउंड्री लगाई।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
भारत का सबसे बड़ा स्कोर 253 रन है, जो इस मैच में बना।
कौन से बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
Nation Press