टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में बनाया सबसे बड़ा स्कोर
सारांश
Key Takeaways
- टीम इंडिया ने 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
- अभिषेक शर्मा ने 9 रन पर आउट हुए।
- संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली।
- टीम ने 37 बाउंड्री लगाईं।
- इंग्लैंड की ओर से दो गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए।
मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला चल रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े के मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा और इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारतीय टीम अब तक टी20 इंटरनेशनल में 250 से ज्यादा रन बनाने वाली सबसे सफल टीम बन गई है। यह ऐसा छठा मौका था जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से अधिक रन बनाए।
टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं, जिसमें 18 चौके और 19 छक्के शामिल हैं। टी20 विश्व कप में भारत से ज्यादा बाउंड्री सिर्फ श्रीलंका ने लगाई है। 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 30 चौके और 11 छक्के लगाकर 41 बाउंड्री का रिकॉर्ड बनाया था। इस विश्व कप में भारत ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें कुल 88 छक्के शामिल हैं।
हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। फिर ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की, और दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि संजू ने 42 गेंदों में 89 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। शिवम दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अंत में, तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन और हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।