9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में तोड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में तोड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी से भारतीय खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए। जानिए इस रोमांचक मैच के खास पल।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
भारतीय बल्लेबाजों ने 37 बाउंड्री लगाईं।
संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए।
इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के लगाए।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। इस मैच में भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट दौर का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट पर 205 रन बनाए थे। इसके साथ ही, भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के इतिहास में तीसरा और अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। भारतीय टीम अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक बार 250 से अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है। यह छठा अवसर है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से अधिक रन बनाकर स्कोरबोर्ड पर अंकित किए।

भारतीय पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं। बल्लेबाजों ने 18 चौके और 19 छक्के लगाए। टी20 विश्व कप की एक पारी में भारत से अधिक बाउंड्री सिर्फ श्रीलंका ने लगाई है। 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 30 चौके और 11 छक्कों के साथ 41 बाउंड्री लगाई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक 88 छक्के लगाए हैं।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, ईशान किशन और संजू सैमसन ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अंत में, तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन और हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने सेमीफाइनल में कितना स्कोर बनाया?
भारत ने 253 रन का स्कोर बनाया।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मैच में कितने बाउंड्री लगीं?
इस मैच में कुल 37 बाउंड्री लगीं।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसने बनाया?
भारत ने इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 88 छक्के लगाए हैं।
सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए?
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले