18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में खेला ऐतिहासिक मैच, टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में बनाया नया रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में खेला ऐतिहासिक मैच, टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में बनाया नया रिकॉर्ड

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चुनौती देते हुए 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जानें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने 253 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टी20 विश्व कप में भारत ने सर्वाधिक बार 250 से अधिक रन बनाए हैं।
37 बाउंड्री में 18 चौके और 19 छक्के शामिल हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ दो खिलाड़ियों ने दो-दो विकेट लिए।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के इतिहास में तीसरा और अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने सर्वाधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनने का गौरव हासिल किया है। यह छठा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं। भारतीय बल्लेबाजों ने 18 चौके और 19 छक्के जमाए। टी20 विश्व कप की एक पारी में भारत से ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड केवल श्रीलंका के पास है, जिन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ 30 चौके और 11 छक्के लगाकर 41 बाउंड्री लगाई थी। इस विश्व कप में, भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, जिसमें 88 छक्के शामिल हैं।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, ईशान किशन और संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रन बनाकर योगदान दिया। अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन और हार्दिक पांड्या ने 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ 27 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें न केवल उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि भारतीय क्रिकेट का मान बढ़ाया है। सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया और टीम ने एक बड़ी जीत की दिशा में कदम बढ़ाया है। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है भारतीय क्रिकेट के लिए।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने कितने रन बनाए?
टीम इंडिया ने 253 रन बनाए।
यह कौन सा टी20 विश्व कप है?
यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 है।
सेमीफाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारतीय बल्लेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए।
टीम इंडिया ने कब वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा?
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
इस मैच में कितनी बाउंड्री लगीं?
इस मैच में कुल 37 बाउंड्री लगीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले