टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास: इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाए कई रिकॉर्ड्स

Click to start listening
टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास: इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाए कई रिकॉर्ड्स

सारांश

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई। इस सेमीफाइनल में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने। जानिए इस रोमांचक मैच के बारे में!

Key Takeaways

  • टीम इंडिया ने 254 रनों का लक्ष्य रखा।
  • इंग्लैंड ने 246 रन बनाए, 7 विकेट खोकर।
  • रन का कुल योग 499 रहा, जो एक नया रिकॉर्ड है।
  • जैकब बेथेल ने सबसे तेज शतक लगाया।
  • फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से पराजित किया। भारत द्वारा निर्धारित 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी। इस सेमीफाइनल में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुँचकर एक नया इतिहास रचा है।

भारतीय टीम अब टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल में सबसे अधिक बार पहुंचने वाली टीम बन गई है। उन्होंने 2007, 2014, 2024 के बाद अब चौथी बार खिताबी मुकाबले के लिए स्थान बनाया है। इस मैच में कुल 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सर्वाधिक हैं। इससे पहले इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच हुए मैच में 31 छक्के लगे थे। भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर सेमीफाइनल में कुल 73 बाउंड्री लगाईं, जो एक नया रिकॉर्ड भी है। इस से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्री लगी थीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कुल 499 रन बने। मेंस टी20 इंटरनेशनल में इससे अधिक रन केवल 2023 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में बने थे। उस मैच में 517 रन बने थे। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया। वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। बेथेल की शतकीय पारी के बावजूद, इंग्लैंड 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।

Point of View

बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी स्थापित किए। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

टीम इंडिया कब फाइनल में खेल रही है?
टीम इंडिया 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलेगी।
सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
सेमीफाइनल में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए 105 रन बनाए।
टीम इंडिया ने कितनी बार फाइनल में स्थान बनाया है?
टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में स्थान बनाया है।
Nation Press