भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, बने कई नए रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, बने कई नए रिकॉर्ड

सारांश

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में बने कई नए रिकॉर्ड्स ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई।
इंग्लैंड को 7 रनों से हराया गया।
सेमीफाइनल में 34 छक्के लगे।
जैकब बेथेल ने 45 गेंदों में शतक लगाया।
भारत का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत द्वारा निर्धारित 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 246 रन ही बनाए। इस सेमीफाइनल में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने। भारतीय टीम ने चौथी बार फाइनल में पहुँचकर एक नई उपलब्धि हासिल की है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक बार फाइनल में पहुँचने वाली टीम बनने का गौरव भी भारत को मिला है। टीम इंडिया ने 2007, 2014, 2024 के बाद चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। इस मैच में कुल 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में सबसे अधिक हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में 31 छक्के लगे थे। भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर सेमीफाइनल में कुल 73 बाउंड्री लगाईं, जो एक नया रिकॉर्ड है। पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में 61 बाउंड्री लगी थीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कुल 499 रन बने। मेंस टी20 इंटरनेशनल में इससे ज्यादा रन सिर्फ साल 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में बने थे, जिसमें 517 रन बने थे। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया और वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रन बनाए।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। बेथेल की शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि कई नए रिकॉर्ड भी बनाए, जिससे उनकी क्षमता और संघर्ष का पता चलता है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने इंग्लैंड को कितने रनों से हराया?
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना किससे होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
इस सेमीफाइनल में कितने छक्के लगे?
इस सेमीफाइनल में कुल 34 छक्के लगे।
जैकब बेथेल ने कितनी गेंदों में शतक बनाया?
जैकब बेथेल ने 45 गेंदों में शतक बनाया।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना स्कोर बनाया?
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले