टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन ने फाइनल में बनाए अद्भुत रिकॉर्ड

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन ने फाइनल में बनाए अद्भुत रिकॉर्ड

सारांश

अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने अद्भुत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। जानिए उनके इस प्रदर्शन की खासियतें।

Key Takeaways

  • संजीव सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली।
  • टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • लगातार तीसरी बार अर्धशतक बनाया।
  • टी20 विश्व कप में 24 छक्के लगाए।
  • पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया।

अहमदाबाद, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में संजीव सैमसन ने एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाया है। संजू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लगातार तीसरी बार अर्धशतक लगाते हुए कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

संजू सैमसन ने 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी की। वहीं, दूसरे विकेट के लिए संजू ने ईशान किशन के साथ मिलकर 105 रन जोड़े।

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 89 रनों की दमदार पारी खेलकर मार्लोन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल में 85 रनों की नाबाद पारी खेली थी। संजू ने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। वह टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

संजू सैमसन टी20 विश्व कप के एक संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल विराट कोहली और शाहिद अफरीदी को ही प्राप्त थी। इसके साथ ही संजू ने टी20 विश्व कप में लगातार 3 बार अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट कोहली, बाबर आजम, और केएल राहुल की बराबरी भी कर ली है। संजू टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने कुल 24 छक्के लगाए।

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर फाइनल में अर्धशतकीय साझेदारी भी की। संजू और अभिषेक टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गए हैं। इस जोड़ी ने मिलकर 6 ओवर के पावरप्ले में 92 रन बनाए। टी20 विश्व कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब टीम इंडिया के नाम हो गया है।

Point of View

बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

संजू सैमसन ने फाइनल में कितने रन बनाए?
संजीव सैमसन ने फाइनल में 89 रनों की शानदार पारी खेली।
क्या संजू सैमसन ने कोई रिकॉर्ड तोड़ा?
हाँ, संजू ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा।
संजू सैमसन ने कितने छक्के लगाए?
संजू सैमसन ने इस पारी में 8 छक्के लगाए।
टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन की यह तीसरी अर्धशतक है?
जी हाँ, यह संजू सैमसन का लगातार तीसरा अर्धशतक है।
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड किसके पास था?
इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्लोन सैमुअल्स के पास था।
Nation Press