टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के खिलाफ <b>संजू सैमसन</b> का धमाल, 89 रन बनाकर <b>कोहली</b> का रिकॉर्ड तोड़ा

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के खिलाफ <b>संजू सैमसन</b> का धमाल, 89 रन बनाकर <b>कोहली</b> का रिकॉर्ड तोड़ा

सारांश

संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 89 रन बनाकर विराट कोहली का महानतम रिकॉर्ड बराबर किया। इस शानदार पारी ने उन्हें भारत के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने में मदद की।

Key Takeaways

  • संजू सैमसन ने 89 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • सैमसन ने 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
  • भारत ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।
  • संजू ने आलोचनाओं का शानदार जवाब दिया।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी बार अर्धशतक बनाया। सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे सेमीफाइनल-2 में केवल 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 89 रन बनाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

संजू सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन की नाबाद पारी खेली थी।

कोहली ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 77 रन और 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, गौतम गंभीर ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे।

इससे पहले, संजू सैमसन ने 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए निर्णायक सुपर-8 मैच में 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में मदद की थी।

हालांकि, इस विश्व कप के प्रारंभिक मैचों में संजू सैमसन अपनी छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ केवल 22 रन बनाए और जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अब आलोचकों को शानदार जवाब दिया है।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा।

टीम ने 20 के स्कोर पर अभिषेक का विकेट गंवा दिया, जो 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ केवल 9 रन बना सके। इसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन और शिवम दुबे के साथ 22 गेंदों में 43 रन की साझेदारी की, जिससे भारत को एक मजबूत स्थिति में रखा। 13.1 ओवरों के खेल तक भारत ने 3 विकेट खोकर 160 रन बना लिए थे।

Point of View

बल्कि विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी बराबर किया। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए।
सैमसन ने कितने गेंदों में अर्धशतक बनाया?
सैमसन ने 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
कौन सा रिकॉर्ड सैमसन ने तोड़ा?
सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड बराबर किया।
सैमसन की पिछली पारी कितनी रन की थी?
सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेली थी।
टीम इंडिया का अगला मैच कब है?
टीम इंडिया का अगला मैच उनके अगले नॉकआउट मैच में होगा।
Nation Press