टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड के खिलाफ सैमसन का शानदार प्रदर्शन, कोहली की बराबरी

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड के खिलाफ सैमसन का शानदार प्रदर्शन, कोहली की बराबरी

सारांश

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह उनकी लगातार दूसरी अर्धशतक पारी है, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।

Key Takeaways

  • संजू सैमसन ने 89 रन बनाकर कोहली का रिकॉर्ड बराबर किया।
  • उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
  • सैमसन की पारियाँ भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।
  • उन्होंने आलोचकों को अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है।
  • टीम इंडिया सेमीफाइनल में मजबूत स्थिति में है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया। सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे सेमीफाइनल-2 के दौरान केवल 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 42 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

संजू सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुँच गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन की नाबाद पारी खेली थी।

कोहली ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 77 रन और 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, गौतम गंभीर ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे।

इससे पहले, संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए निर्णायक सुपर-8 मैच में 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था।

संजू सैमसन इस विश्व कप के प्रारंभिक मैचों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ केवल 22 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब दिया है।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा।

टीम ने 20 के स्कोर पर अभिषेक का विकेट खो दिया, जो 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ केवल 9 रन बना सके। इसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन, जबकि शिवम दुबे के साथ 22 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। 13.1 ओवरों के खेल तक भारत ने 3 विकेट खोकर 160 रन बना लिए थे।

Point of View

NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए।
सैमसन का पिछला प्रदर्शन कैसा रहा था?
सैमसन ने शुरुआती मैचों में केवल 22 और 24 रन बनाए थे।
विराट कोहली का रिकॉर्ड क्या था?
विराट कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन की नाबाद पारी खेली थी।
संजू सैमसन का अगला मैच कब है?
अगले मैच की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन कहाँ हो रहा है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत में हो रहा है।
Nation Press