टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे़ में संजू सैमसन का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का विशाल लक्ष्य दिया

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे़ में संजू सैमसन का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का विशाल लक्ष्य दिया

सारांश

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड के खिलाफ 254 रन का विशाल लक्ष्य रखा। संजू सैमसन की विस्फोटक पारी ने भारत को मजबूती प्रदान की। जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Key Takeaways

  • भारत ने 254 रन का लक्ष्य रखा।
  • संजीव सैमसन ने 89 रन बनाए।
  • इंग्लैंड की टीम के गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।
  • भारत की कोई भी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं हुआ।
  • क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक रोमांचक मैच है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजीव सैमसन की विस्फोटक पारी के कारण भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के साथ खिताब के लिए भिड़ेगी।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 7 गेंदों में केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद, संजीव सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की, जिससे भारत का स्कोर 117 तक पहुंचा। ईशान ने 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाए और आउट हो गए। इसके बाद, सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े और टीम को 160 के स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन का योगदान दिया।

दूसरी ओर, शिवम दुबे ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन रन लेते समय गलतफहमी के कारण दुबे को अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने 25 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 253/7 तक पहुंचा दिया। पंड्या ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए।

इंग्लैंड की टीम में विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए, वहीं जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया। आर्चर ने 4 ओवर में 61 रन लुटाए, जबकि सैम करन ने 4 ओवर में 53 रन दिए।

इस नॉकआउट मैच में भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजीव सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद

Point of View

बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

भारत का स्कोर क्या था?
भारत ने 253 रन बनाए और इंग्लैंड को 254 रन का लक्ष्य दिया।
संजीव सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजीव सैमसन ने 89 रन बनाए।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल थे?
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजीव सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल थे।
इंग्लैंड की टीम में कौन से खिलाड़ी थे?
इंग्लैंड की टीम में फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद थे।
इस मैच का अगला चरण कब है?
इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी।
Nation Press