टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे में संजीव सैमसन का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का विशाल लक्ष्य दिया
सारांश
Key Takeaways
- संजू सैमसन की शानदार पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया।
- भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का लक्ष्य दिया।
- यह सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल की दिशा में कदम बढ़ाएगा।
- इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।
- भारत की टीम ने बिना बदलाव के मैदान में उतरी।
मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजीव सैमसन की शानदार पारी के बल पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का विशाल टारगेट रखा है। यह मुकाबला जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी।
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 7 गेंदों में मात्र 9 रन बनाकर वापस लौट गए।
इसके बाद संजीव सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की, जिससे भारत का स्कोर 117 तक पहुंचा। ईशान ने 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े और टीम को 160 के स्कोर तक पहुँचाया। संजीव सैमसन 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस बीच, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन का योगदान दिया।
दूसरी ओर, शिवम दुबे ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन रन लेते वक्त गलतफहमी के कारण दुबे को अपना विकेट गंवाना पड़ा, जो 25 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत को 253/7 के स्कोर तक पहुँचाया। पंड्या ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए।
इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया। आर्चर ने 4 ओवरों में 61 रन खर्च किए, जबकि सैम करन ने 4 ओवरों में 53 रन दिए।
इस नॉकआउट मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजीव सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।