टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे में संजू सैमसन का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का विशाल लक्ष्य दिया

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे में संजू सैमसन का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का विशाल लक्ष्य दिया

सारांश

भारत ने संजू सैमसन की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 254 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जानिए इस रोमांचक मैच की सभी अहम बातें।

Key Takeaways

  • संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
  • भारत ने 254 रन का लक्ष्य रखा।
  • वानखेडे़ स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ।
  • अगला मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से है।
  • इंग्लैंड के गेंदबाजों ने चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजीव सैमसन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। इस मैच में जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी।

गुरुवार को वानखेडे़ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 253 रन का स्कोर बनाया। टीम को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 7 गेंदों में मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद, संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की, जिससे भारत का स्कोर 117 तक पहुंचा। ईशान ने 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाए। इसके बाद, सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 160 पर पहुंचा। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 11 रन का योगदान दिया।

दूसरे छोर पर शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन रन लेते समय गलतफहमी के कारण दुबे को अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने 25 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 253/7 तक पहुंचा दिया। पंड्या ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया। आर्चर ने 4 ओवर में 61 रन दिए, जबकि सैम करन ने 4 ओवरों में 53 रन खर्च किए।

इस नॉकआउट मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

Point of View

NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कितने रन का लक्ष्य रखा?
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 254 रन का लक्ष्य रखा।
संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल थे?
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल थे।
इस मैच का आयोजन कहाँ हुआ?
यह मैच वानखेडे़ स्टेडियम, मुंबई में हुआ।
अगला मुकाबला कब होगा?
भारत का अगला मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
Nation Press