10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे़ में सैमसन की शानदार पारी, भारत ने इंग्लैंड को रखा 254 रन का लक्ष्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे़ में सैमसन की शानदार पारी, भारत ने इंग्लैंड को रखा 254 रन का लक्ष्य

सारांश

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 254 रन का लक्ष्य दिया। संजू सैमसन की शानदार पारी ने टीम को इस स्थिति में पहुंचाया। अब देखना यह है कि जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में किस तरह का प्रदर्शन करती है।

मुख्य बातें

संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली।
भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का लक्ष्य दिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया।
इंग्लैंड ने जेमी ओवरटन को मौका दिया।
आगामी फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली टीम का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजू सैमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलेगी।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 253 रन बनाए। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा के आउट होने से टीम को बड़ा झटका लगा, जिन्होंने 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए।

इसके बाद, संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की, जिससे भारत का स्कोर 117 तक पहुंचा। ईशान ने 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सैमसन ने शिवम दुबे के साथ 22 गेंदों में 43 रन जोड़े, जिससे टीम 160 के स्कोर तक पहुंची। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन का योगदान दिया।

दूसरी ओर, शिवम दुबे ने अपनी पारी को जारी रखा। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन रन लेते समय गलतफहमी के चलते दुबे को अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने 25 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को 253/7 के स्कोर तक पहुंचाया। पंड्या ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट हासिल किया। आर्चर ने 4 ओवर में 61 रन दिए, जबकि सैम करन ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए।

इस नॉकआउट मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां संजू सैमसन की पारी ने टीम को एक विशाल लक्ष्य देने में मदद की। इंग्लैंड के खिलाफ यह महत्वपूर्ण जीत भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है, खासकर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने इंग्लैंड को कितने रन का लक्ष्य दिया?
भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का लक्ष्य दिया।
संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल थे?
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल थे।
इस मैच का अगला मुकाबला कब होगा?
इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलेगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी थे?
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले