तान्या चटर्जी ने युजवेंद्र चहल के विवादास्पद मैसेज पर दी प्रतिक्रिया
सारांश
Key Takeaways
- युजवेंद्र चहल का इंस्टाग्राम पर एक सामान्य मैसेज विवाद का कारण बना।
- तान्या चटर्जी ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को बदनाम करने का नहीं था।
- यह घटना 2023 की है और वर्तमान में चर्चित है।
- तान्या के वकील मामले की देखरेख कर रहे हैं।
- इस मामले ने सोशल मीडिया पर गंभीर चर्चाएं आरंभ की हैं।
मुंबई, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी ने बताया कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा था, जिसने देखते ही देखते बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई।
तान्या ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह केवल एक सामान्य मैसेज था। इसमें कुछ भी नकारात्मक या विवादास्पद नहीं था। मेरे मन में उनके प्रति बहुत इज्जत है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूँ। वे एक भारतीय खिलाड़ी हैं और देश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बस 'क्यूट' कहा था और आईपीएल के बारे में बात चल रही थी।"
तान्या ने आगे बताया कि बातचीत के दौरान चहल का नाम आया और उन्होंने इसे ऐसे ही साझा किया। उन्होंने कहा, "मेरा इरादा चहल को बदनाम करने का कतई नहीं था। मैं अपने दोस्तों के साथ भी इसी तरह की बात करती हूँ। मेरे अंदर की मासूमियत अभी भी जिंदा है।"
अभिनेत्री ने कहा, "मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मानहानि का मामला कैसे हो सकता है। मैंने तो उनकी प्रशंसा की थी।"
उन्होंने कहा, "चहल एक भारतीय क्रिकेटर हैं और आईपीएल में खेल रहे हैं। मैं उनकी निजी जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं कर रही हूँ। यह बस एक तारीफ थी, जिसे मैंने अपनी मासूमियत से साझा किया।"
तान्या ने स्पष्ट किया कि यह घटना 2023 की है। अगर उनका इरादा कुछ और होता, तो वे पहले ही कर देतीं। सबको पता था कि उस समय चहल शादीशुदा थे। उन्होंने मुझे मैसेज किया था, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला।"
इंफ्लुएंसर ने कहा कि उनके वकील इस मामले को देख रहे हैं और उन्होंने मुझे ज्यादा कुछ कहने से मना किया है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उन्होंने ही मुझे मैसेज किया था। वह एक प्यारा सा मैसेज था और यह दो बार किया गया था।