27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव ने बिहार मतदाता पुनरीक्षण पर सही सवाल उठाए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव ने बिहार मतदाता पुनरीक्षण पर सही सवाल उठाए?

सारांश

तेजस्वी यादव ने बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान विदेशी नामों की उपस्थिति पर सवाल उठाया है। मुकेश सहनी ने भी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। यह स्थिति चुनावी माहौल में गहराई से प्रभावित कर सकती है। क्या बिहार की जनता बदलाव की ओर अग्रसर है?

मुख्य बातें

मतदाता पुनरीक्षण में विदेशी नामों की उपस्थिति पर सवाल उठ रहा है।
तेजस्वी यादव का आरोप है कि एनडीए और भाजपा जिम्मेदार हैं।
कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बिहार की जनता बदलाव की मांग कर रही है।

पटना, 13 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बीएलओ को बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग भी मिले हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदाता सूची में उनका नाम नहीं जोड़ा जाएगा। इस पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर हमला बोला है।

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि अगर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम शामिल हैं, तो इसके लिए पिछले 20 साल से बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए और 11 साल से केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा जिम्मेदार है। 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को मिली जीत पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या विदेशियों ने वोट देकर एनडीए को जिताया?

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और जिला अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है कि वे बिना सत्यापन के फॉर्म भरकर अपलोड करें, जिससे सिस्टम पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है। उन्होंने इसे गरीबों और वंचित वर्गों के मताधिकार को छीनने की साजिश करार दिया।

तेजस्वी ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से "आंखों में धूल झोंकने" वाला है और इसके पीछे केंद्र और बिहार सरकार का हाथ है।

उन्होंने कहा कि हर दिन हत्याएं और अपराध की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोग डर में जी रहे हैं।

उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर 19 लाख नौकरियों के वादे को खोखला बताया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पलायन, शिक्षा और चिकित्सा की खराब स्थिति के लिए एनडीए जिम्मेदार है।

दूसरी ओर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में हर दिन हत्याएं हो रही हैं, चाहे वह राजधानी पटना हो या कोई अन्य जिला। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल चुनावी मोड में है और जनता की समस्याओं की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार और उसके सहयोगी दल जनता को परेशान कर रहे हैं और वोटर लिस्ट में छंटनी करवाकर अपने हित साधने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश अब पहले जैसे नहीं रहे और उनकी पार्टी जेडीयू, अब पूरी तरह से भाजपा के इशारे पर चल रही है। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। बिहार की जनता समझ चुकी है और वह केवल बिहार के लिए समर्पित नेताओं पर भरोसा करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि बिहार में चल रही यह राजनीतिक चर्चा जनता की आवाज़ है। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की चिंताएं केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़ी हुई हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोकतंत्र में हर किसी की आवाज़ सुनी जाए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार मतदाता पुनरीक्षण क्या है?
बिहार मतदाता पुनरीक्षण एक प्रक्रिया है जिसमें मतदाता सूची को अपडेट और सत्यापित किया जाता है ताकि सही जानकारी सुनिश्चित की जा सके।
तेजस्वी यादव का आरोप क्या है?
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बीएलओ और जिला अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है कि वे फर्जी नामों को वोटर लिस्ट में शामिल करें।
मुकेश सहनी ने क्या कहा है?
मुकेश सहनी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले