27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तिरुपति से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तिरुपति से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए?

सारांश

चिक्कबल्लापुर से लौटते श्रद्धालुओं की एक सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा तब हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी टेंपो ट्रेवलर को टक्कर मारी। यह घटना तिरुपति के दर्शन के बाद हुई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

मुख्य बातें

सड़क सुरक्षा का पालन करना आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।
बचाव कार्य में पुलिस ने तत्परता दिखाई।
अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।
घायलों को मदनपल्ले अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिक्कबल्लापुर/ चित्तूर, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में रहने वाले 3 व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। ये लोग थिम्मप्पा मंदिर में दर्शन के बाद तिरुपति से वापस चिक्कबल्लापुर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मदनपल्ले के पास यह दुर्घटना हुई। यह हादसा तब हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने टेंपो ट्रेवलर को टक्कर मार दी। यह वाहन चिक्काबल्लापुर के बागेपल्ली से तिरुपति जा रहा था और कुरुबलकोटा मंडल के चेन्नामरी मिट्टा के पास टेंपो ट्रेवलर से टकरा गया।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए इकट्ठा हो गए।

पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला।

इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान मेघर्ष (17), चरण (17) और श्रावणी (28) के रूप में हुई है। ये सभी बागेपल्ले तालुक के होसाहुद्या गांव के निवासी थे। इस घटना में 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मदनपल्ले अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, "तीन परिवार सुबह 3 बजे एक टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर तिरुमाला से बागेपल्ली के लिए निकले थे। ट्रेवलर में कुल 14 लोग थे। अन्नामय्या जिले के चेन्नामरी मिट्टा में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। दुर्घटना के प्रभाव से टेंपो ट्रेवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।"

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें सड़क सुरक्षा के महत्व की याद दिलाती है। हर साल, हजारों लोग ऐसे हादसों का शिकार होते हैं। हमें सड़क पर सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए और अधिकारियों से उम्मीद करनी चाहिए कि वे इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाएं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए?
इस दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान क्या है?
मृतकों में मेघर्ष (17), चरण (17) और श्रावणी (28) शामिल हैं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और घटना की जांच कर रही है।
दुर्घटना किस स्थान पर हुई?
दुर्घटना आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मदनपल्ले के पास हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले