9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल

सारांश

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने एसोसिएट कंसल्टेंट के 2 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हुई है और अंतिम तिथि 9 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

मुख्य बातें

टीआरएआई में एसोसिएट कंसल्टेंट के 2 पद लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल सीए और एमबीए (फाइनेंस) की आवश्यकता 80,000 रुपए प्रति माह सैलरी डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर चयन

नई दिल्ली, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) में काम करने के इच्छुक युवा अब एक अवसर का लाभ उठा सकते हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एसोसिएट कंसल्टेंट (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के 2 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

टीआरएआई द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसोसिएट कंसल्टेंट पद के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीए (फाइनेंस) और सीए की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव और अन्य निर्धारित योग्यताएं भी होनी आवश्यक हैं।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मार्च से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार को 80,000 रुपए प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, 8,000 रुपए प्रति माह ट्रांसपोर्ट भत्ता भी दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर उन्हें संबंधित पद से जुड़े सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर आवश्यक जानकारी फॉर्म में भरें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। अंत में, फॉर्म की जांच करें और उसे सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। सभी अभ्यर्थियों को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
कौन से योग्यता मानदंड हैं?
उम्मीदवार के पास एमबीए (फाइनेंस) और सीए की योग्यता होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर होगा।
इस पद की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले